{"_id":"6aaee35fab4d38930c0f2b9b","slug":"fire-breaks-out-in-funeral-vehicle-due-to-short-circuit-chaos-ensues-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-173437-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अंतिम यात्रा वाहन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अंतिम यात्रा वाहन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। चांदपुर से शव लेकर दाह संस्कार के लिए तिगरी धाम जा रही निजी बस में शनिवार की दोपहर बाद अचानक से शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही बस में सवार लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल पानी व बालू डालकर आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे बाद बस तिगरी धाम के लिए रवाना हो गई।
चांदपुर क्षेत्र के किसी व्यक्ति की मौत पर परिजन व अन्य लोग उसके अंतिम संस्कार के लिए निजी बस में सवार होकर तिगरी जा रहे थे। निजी बस रामलीला मैदान के पास पहुंची थी। अचानक बस के इंजन से धुआं व चिंगारी दिखाई देने लगी। धुआं व आग बस के भीतर भी लग गई। आग लगने की जानकारी होने पर बस में सवार लोगों में अफरा तफरी मच गई। वे बस की खिड़कियों से नीचे कूदने लगे। इस आपाधापी में एकाध यात्री चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे तक बस मौके पर ही खड़ी रही। बाद में चालक ने इंजन को दोबारा स्टार्ट कर चेक किया। संतुष्टि होने पर चालक बस लेकर तिगरी की ओर रवाना हो गया। इस दौरान बस में सवार लोगों की जान सांसत में फंसी रही।
थाने के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सरोहा का कहना है कि मामले की जानकारी मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई और लोग तिगरी रवाना हो गए थे।