{"_id":"696f8c0324c417277106c71c","slug":"video-bku-khalsa-will-launch-a-farmer-awareness-march-from-february-7th-2026-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाकियू खालसा सात फरवरी से निकालेगा किसान जागृति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू खालसा सात फरवरी से निकालेगा किसान जागृति यात्रा
भाकियू खालसा की बैठक में सात फरवरी से 19 मार्च तक किसान जागृति यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एमएसपी कानून बनवाने, किसान कर्ज मुक्ति और कृषि अधिनियम बिल में संशोधन की मांग जोरदार तरीके से उठाना इस यात्रा का उद्देश्य है।
संगठन की मंगलवार को रोडवेज स्टैंड पर की गई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रजिंदर सिंह धारीवाल ने कहा कि उनके नेतृत्व में किसान जागृति यात्रा निकाली जाएगी। किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सरकार से एमएसपी कानून बनवाने, किसान कर्ज मुक्ति और कृषि अधिनियम बिल में संशोधन की मांग करना इस यात्रा का उद्देश्य हैै। यह यात्रा सात फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक निकाली जाएगी। इस दौरान उन्होंने राजवीर सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष गजरौला, अमित कुमार को युवा जिलाध्यक्ष अमरोहा, रितु देवी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाया। इस मौके पर यशवीर सिंह, रवि पाल सिंह, नितिन चौधरी, रवि चौधरी, गुरपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, प्रदीप कुमार, ओम प्रकाश सिंह, नवनीत, हिमांशु चौधरी, योगेंद्र सिंह, मेहताब, रितु सिंह, मीनाक्षी, प्रिया आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।