फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुर्खियां: 15 राज्यों में बारिश, तूफान का अलर्ट; पाकिस्तान में भारत विरोधी साजिश; बंगाल में बाल विवाह पर सख्ती

Tue, 08 Sep 2026 05:18 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 08 Sep 2026 05:18 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
मौसम फिर करवट लेने वाला है, 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बंगाल में बाल विवाह रोकने के लिए सख्त नीति अपनाई गई है, जिसमें पति के साथ काजी और पुरोहित पर भी कार्रवाई की बात कही गई है। दिल्ली पीजी हादसे में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए और हरिराम व उनकी पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। हादसे के बाद हॉस्टल के समझौते में छात्रों को ही जिम्मेदार ठहराने की बात सामने आई। अमर उजाला शब्द सम्मान के आठवें पड़ाव के लिए नामांकन शुरू हो गया है, 30 सितंबर तक प्रविष्टियां भेजी जा सकती हैं। उधर, पाकिस्तान में आतंकियों की ड्रोन हमलों की साजिश और जैश मुख्यालय में दो महीने के प्रशिक्षण का खुलासा हुआ है। लेबनान में इस्राइली हमले में 12 लोगों की मौत हुई, जबकि हूती लड़ाकों ने सऊदी विमान गिराने का दावा किया। भारत-बांग्लादेश के बीच ट्रेन सेवाएं जल्द बहाल होने की उम्मीद है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शांति भारत की ताकत है, कमजोरी नहीं और सेना को खुली छूट के साथ संसाधन दिए जाएंगे। सीरिया में 73 टन परमाणु सामग्री मिलने की आईएईए की रिपोर्ट भी सामने आई है। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब कांड में एक और मौत से आंकड़ा 13 पहुंच गया है। वहीं, बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान ने घरवालों को चेतावनी दी। क्रिकेट में गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच ने शुभमन गिल की कप्तानी और हार्दिक पांड्या से उनकी तुलना पर बात की। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
मौसम फिर बदलेगा रंग: 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट; बिहार से हिमाचल तक कैसे रहेंगे हालात?
दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर कई राज्यों में सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के 15 से अधिक राज्यों में 8 सितंबर से भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। बिहार और ओडिशा जैसे पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। पढ़ें पूरी खबर 
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी - फोटो : पीटीआई
बाल विवाह: पतियों पर होगा पॉक्सो का केस, काजी पुरोहित भी नहीं बख्शे जाएंगे; बंगाल सरकार ने अपनाई सख्त नीति
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बाल विवाह के खिलाफ राज्य में कड़े अभियान की घोषणा की है। इसके तहत कम उम्र के विवाहों और गर्भधारण के मामलों की पहचान के लिए घर-घर जाकर अभियान चलाया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों की गिरफ्तारी, जेल और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ बंद किए जाने की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
सत्य निकेतन पीजी हादसा - फोटो : अमर उजाला
पीजी हादसा: तीन आरोपी गिरफ्तार, हरिराम और पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, बेटे को दो दिन की पुलिस कस्टडी
दिल्ली के मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत ढहने के दर्दनाक हादसे में सात लोगों की जान चली गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में बिल्डिंग के मालिकों और लाभार्थियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 81 वर्षीय हरिराम गुप्ता, उनकी 75 वर्षीय पत्नी उर्मिला गुप्ता और 52 वर्षीय बेटा महेश गुप्ता शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर 

दिल्ली पीजी हादसे के बाद बड़ा खुलासा: हॉस्टल के एग्रीमेंट में लिखा था, हादसा हुआ तो छात्र खुद जिम्मेदार
दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को पांच मंजिला इमारत गिरने से छह लोगों की मौत के बाद अब इस हादसे की वजह और जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। शुरुआती जांच में इमारत के निर्माण, उसमें हुए बदलाव और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने भी इलाके में इमारतों की हालत और निर्माण गतिविधियों को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं, एमसीडी और पुलिस की जांच में भी कुछ गंभीर बातें सामने आई हैं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 8 september 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
अमर उजाला शब्द सम्मान 2026 - फोटो : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स
अमर उजाला शब्द सम्मान: साहित्य की विभूतियों के सम्मान का आठवां पड़ाव, नामांकन शुरू; 30 सितंबर तक प्रविष्टियां
भारतीय भाषाओं के सामूहिक स्वप्न के सम्मान में दिए जाने वाले अमर उजाला शब्द सम्मान के लिए नामांकन की अंतिम तिथि घोषित कर दी गई है। शब्द सम्मान-2026 के लिए आवेदन व नामांकन 30 सितंबर, 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। सृजन के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित सम्मानों के सफर का यह आठवां क्रम होगा। पढ़ें पूरी खबर 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed