{"_id":"6a0c7b349a54e1d23e0e8a78","slug":"video-a-girls-cricket-team-is-being-prepared-at-shiv-inter-college-2026-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिव इंटर कॉलेज में तैयार की जा रही छात्राओं की क्रिकेट मैच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव इंटर कॉलेज में तैयार की जा रही छात्राओं की क्रिकेट मैच टीम
शिव इंटर कॉलेज में छात्राओं की क्रिकेट मैच की टीम तैयार की जा रही है। जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर वह शानदार प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए छात्राओं की दो टीम को प्रतिदिन एक घंटे क्रिकेट का मैच कराया जाता है।
शिव वैरियर्स की कप्तान कुमारी तनीषा के नेतृत्व में 15 छात्राओं की टीम बनाई गई हैै। जिसमें नंदिनी, अंशुु, नीरज, उपासना, सोफिया, रमा, कनिका, सरिता, पायल, मोनिका, आयुषी, पूजा गिरि, गायत्री और वर्षा को शामिल किया गया है। पार्वती वैरियर्स की कप्तान रोहिका है। उसके नेतृत्व में नैनसी, खुशी, लवी, शगुन, भावना, गुंजन, मानवी, काम्या, महक, राधिका, शिवानी, जाह्नवी, अरीबा क्रिकेट मैच खेलती हैं। दोनों टीम की छात्राओं को प्रतिदिन कॉलेज के मैदान में एक घंटे क्रिकेट मैच खिलाया जाता है। जिससे उनके प्रदर्शन में सुुधार हो सके। व्यायाम शिक्षक बिजेंद्र सिंह और गणित की प्रवक्ता मोनिका सिंह पर उनकी तैयारी कराने की जिम्मेदारी है। कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ.शरद कुमार शर्मा का कहना है कि लगातार क्रिकेट मैच खेलने से छात्राओं की शानदार टीम बनेगी। जो जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर कॉलेज ही नहीं बल्कि जिले का नाम रोशन करेगी। जिले में अभी तक छात्राओं की क्रिकेट मैच की टीम नहीं है। इसलिए छात्राओं की टीम तैयार की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।