फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Swine flu surveillance stepped up; 250 to 300 patients tested daily.

Amroha News: स्वाइन फ्लू की निगरानी बढ़ी, रोज 250 से 300 मरीजों की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Swine flu surveillance stepped up; 250 to 300 patients tested daily.
अमरोहा। स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी में बुखार व स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है। रोजाना करीब 250 से 300 मरीजों की जांच हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों को संक्रमण से बचाव के उपाय भी बता रही हैं।
विज्ञापन

बरसात में बुखार के मरीज बढ़े हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से दिक्कत अधिक है। विभाग बुखार प्रभावित गांवों में शिविर लगाकर जांच करा रहा है। संदिग्ध मरीज मिलने पर अस्पताल में जांच कराकर दवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 687 रही। रामडोल अवकाश के चलते ओपीडी सुबह 11 बजे तक ही चली। इस दौरान कई बुखार के मरीज पहुंचे। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू और डेंगू के लिए अलग वार्ड बनाया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को वहां भर्ती किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
ग्राम पंचायत अधिकारी को सांप ने डसा
अमरोहा। ग्राम पंचायत अधिकारी को गाड़ी खड़ी करने के दौरान सांप ने डस लिया, लेकिन पता नहीं चल पाया। रात में हालत बिगड़ने पर परिजनों ने गजरौला सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने इंजेक्शन लगाकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सकों ने करीब दस इंजेक्शन लगाकर उसकी जान बचाई।

रामगोपाल (43) धनौरा ब्लॉक में ग्राम पंचायत अधिकारी है। वह गजरौला में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीती रात वह अपनी कार को गैराज में खड़ी कर रहे थे। वहां पर कुछ घास है। इस दौरान किसी ने काट लिया लेकिन तब पता नहीं चला। रात में जब हालत खराब हुई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। फिर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. इकबाल ने बताया कि अस्पताल में करीब दस इंजेक्शन लगाए गए। अब हालत ठीक है और छुट्टी दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed