{"_id":"6a9c8030842dfb7579016765","slug":"two-bus-services-could-be-discontinued-due-to-low-passenger-numbers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-172273-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कम यात्री मिलने पर बंद हो सकती हैं दो बस सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कम यात्री मिलने पर बंद हो सकती हैं दो बस सेवाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। यात्रियों की कम संख्या से जूझ रही रोडवेज की दो बस सेवाओं पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। नौगावां सादात से खुर्जा और हसनपुर तहसील के गांव जेबड़ा से दिल्ली के लिए संचालित बसों की विभागीय समीक्षा होगी। दोनों सेवाएं पिछले पांच माह से चल रही हैं, लेकिन अपेक्षित यात्री नहीं मिल रहे हैं। समीक्षा के बाद इनके संचालन को जारी रखने या बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।
परिवहन निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा सुलभ कराने के उद्देश्य से हसनपुर और नौगावां सादात से बसें शुरू की थीं, ताकि लोगों को घर के आसपास रोडवेज की सुविधा मिल सके। इससे पहले पर्याप्त यात्री न मिलने पर अमरोहा से मोहन नगर जाने वाली बस सेवा बंद की जा चुकी है।
जेबड़ा से दिल्ली बस सेवा संचालित हो रही है। वहीं नौगावां सादात से हसनपुर होते हुए खुर्जा तक बस चल रही है। नौगावां सादात वाली बस में यात्रियों की संख्या कम होने से इसके बंद होने का खतरा है।
विज्ञापन
एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि दोनों बसों की समीक्षा की जाएगी। दिल्ली वाली बस सेवा कुछ ठीक चल रही है, हालांकि कभी-कभी यात्री कम रहते हैं। खुर्जा वाली बस की भी समीक्षा के बाद दोनों सेवाओं के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।