{"_id":"693ebb916ca65da3800c13bb","slug":"video-106-na-kaya-rakatathana-sata-narakara-mashana-na-kaya-aayajana-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"106 ने किया रक्तदान, संत निरंकारी मिशन ने किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
106 ने किया रक्तदान, संत निरंकारी मिशन ने किया आयोजन
संत निरंकारी सत्संग मिशन की तरफ से 25 महिलाओं समेत 106 लोगों ने अपनी इच्छा से रक्तदान किया। जिला अस्पताल से आई टीम ने रक्तदान कराया। रक्तदान करने वाले लोगों को आयोजकों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनकी रक्त की एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है।
रविवार को हाईवे किनारे स्थित सत्संग भवन पर रक्तदान करने के लिए मिशन से जुड़े 140 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें 25 महिलाएं भी शामिल थीं। जिला अस्पताल से आए डॉ.प्रमोद कुमार, शबनम यादव, सचिन कुमार शर्मा, ललित मौर्य, प्रीति, कनिका, कुंवरपाल सिंह ने रक्तदान कराया। सुबह 10.30 बजे से रक्तदान शुरू हुआ। 25 महिलाओं समेत 106 लोगों ने रक्तदान किया। मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा, पूर्व विधायक हरपाल सिंह, विपिन सागर ने रक्तदान शिविर में जाकर उन लोगों का उत्साहवर्धन किया, जो रक्तदान कर रहे थे। कहा कि रक्तदान करना सराहनीय कार्य है। एक बूंद से किसी की जिंदगी बच सकती है। इस मौके पर ब्रजपाल सरन, गुलशन कुमार पुरी, कुंवरपाल, राधेश्याम अरोड़ा, अमरदीप पुरी, गजरा, रचना मुखी, शिवानी गौतम, अनीता आदि सेवा दल सदस्य शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।