फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies after car hits divider on Delhi highway.

Amroha News: दिल्ली हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, युवक की मौत

Sat, 12 Sep 2026 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 12 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after car hits divider on Delhi highway.
डिडौली। नेशनल हाईवे स्थित नारंगपुर फ्लाईओवर पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत में अमरोहा जिला अस्पताल रेफर किए गए तहसीन की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कार मुरादाबाद की ओर से दिल्ली जा रही थी। नारंगपुर फ्लाईओवर पर पहुंचते ही चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

हादसे में नोएडा के सेक्टर-15 निवासी मोहम्मद शमीम, दिल्ली के मंडावली निवासी मोहम्मद सादाब, द्वारका दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र के सीतापुरी निवासी तहसीन और विक्रम सिंह यादव घायल हुए। इनमें तहसीन की हालत गंभीर बताई गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अमरोहा जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि हादसे की जानकारी तहसीन के परिजनों को दे दी है। क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। शुरुआती जांच में कार की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed