{"_id":"693e67998518bfaca500e0a9","slug":"video-mandi-ambulance-workers-to-hold-a-two-day-strike-on-december-26-27-over-their-demands-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों को लेकर 26-27 दिसंबर को दो दिवसीय हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: एंबुलेंस कर्मचारियों की मांगों को लेकर 26-27 दिसंबर को दो दिवसीय हड़ताल
सीटू मंडी जिला कमेटी की बैठक रविवार कॉमरेड तारा चंद भवन मंडी में जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एम्बुलेंस कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर 26 और 27 दिसंबर को दो दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। सीटू नेताओं ने बताया कि मेडस्वान कंपनी द्वारा पिछले एक वर्ष से कर्मचारियों की जायज मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है। आठ घंटे कार्य के बावजूद न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा और अतिरिक्त कार्य पर ओवरटाइम का भुगतान भी नहीं हो रहा है। कर्मचारियों को छुट्टियों से वंचित रखा जा रहा है तथा ईपीएफ अंशदान में कंपनी का हिस्सा भी मज़दूरों से ही काटा जा रहा है। कई दौर की वार्ता के बावजूद कंपनी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट में कार्यरत आउटसोर्स मज़दूरों को छह माह से वेतन न मिलने के विरोध में 15 दिसंबर को शिमला स्थित ईएनसी के राज्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें मंडी, सरकाघाट और अन्य प्लांटों के मज़दूर भाग लेंगे। मंडी, नेरचौक और सुंदरनगर के रेहड़ी-फहड़ी मज़दूर 26 दिसंबर को मंडी में प्रदर्शन करेंगे। नगर निगम की टाऊन वैंडिंग कमेटी की बैठक दस माह से न होने और रेहड़ी-फहड़ी वालों को शहर से बाहर करने के बयानों का कड़ा विरोध किया गया। इसके अलावा चार श्रम सहिंताओं को रद्द करने की मांग को लेकर 19 दिसंबर को जवाहर नगर मंडी में श्रम विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को मांगपत्र सौंपा जाएगा। मनरेगा में सौ दिन का रोज़गार, दो सौ दिन काम और पांच सौ रुपये दिहाड़ी की मांग दोहराई गई। बैठक में जनवरी में राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के खिलाफ आंदोलन और विधानसभा सत्र के दौरान शिमला में आंगनवाड़ी, मिड डे मील व आउटसोर्स मज़दूरों के विशाल प्रदर्शन का भी निर्णय लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।