फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Forest Department team reaches Kankar Sarai amidst reports of leopard presence; preparations underway to set up a cage.

Amroha News: तेंदुए के शोर के बीच कांकर सराय पहुंची वन विभाग की टीम, पिंजरा लगाने की तैयारी

Sat, 12 Sep 2026 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 12 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Forest Department team reaches Kankar Sarai amidst reports of leopard presence; preparations underway to set up a cage.
अमरोहा। कांकर सराय के जंगल में करीब 15 दिन से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में बनी दहशत के बीच शुक्रवार को वन विभाग की टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रभारी केपी सिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों से तेंदुए के दिखाई देने और उसकी गतिविधियों की जानकारी जुटाई। जंगल में तलाशी अभियान चलाकर उसके ठिकाने का पता लगाने का प्रयास किया। वन विभाग के अधिकारियों ने जल्द पिंजरा लगाने की बात कही है।ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई दिनों से तेंदुआ जंगल और खेतों के आस-पास दिखाई दे रहा है। एक बार तेंदुए का जोड़ा और शावक भी नजर आया था।

तेंदुए ने खेत में काम कर रहे किसान अहसान और उनके बेटे फरमान पर बृहस्पतिवार को हमला करने का प्रयास किया। दोनों ने किसी तरह खुद को बचाया और गांव लौटकर ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने जंगल में पहुंचकर तेंदुए की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार को डीएफओ राजीव कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर करीब दर्जनभर ग्रामीणों से घटनाओं की जानकारी ली और उनके बयान दर्ज किए। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि लगातार तेंदुए की मौजूदगी की शिकायतों को देखते हुए जल्द पिंजरा लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed