{"_id":"6aa451589f9c0830be0cef2c","slug":"police-team-rattled-after-encountering-a-leopard-during-patrol-in-mundha-imma-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172776-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मूंढा इम्मा में गश्त के दाैरान तेंदुए के सामने आने से घबराई पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मूंढा इम्मा में गश्त के दाैरान तेंदुए के सामने आने से घबराई पुलिस टीम
Sat, 12 Sep 2026 12:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
डिडौली। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बृहस्पतिवार देर रात बुढ़नपुर-सहसपुर अलीनगर मार्ग पर कार सवार युवकों को तेंदुआ सड़क पर घूमता दिखाई दिया। वहीं, कुछ देर बाद मूंढा इम्मा गांव के जंगल में तालाब के पास गश्त कर रही पुलिस टीम को भी तेंदुआ नजर आया।
सहसपुर अलीनगर निवासी अब्दुल कादिर साथियों के साथ कार से घर लौट रहे थे। बुढ़नपुर और सहसपुर अलीनगर के बीच सड़क पर तेंदुआ दिखाई देने पर उन्होंने उसका वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसी दौरान डिडौली पुलिस की टीम बाइक से क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मूंढा इम्मा के जंगल में तालाब के पास बाइक की रोशनी पड़ने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी दोबारा मौके पर पहुंचे तो वह तालाब किनारे घूमता नजर आया।
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि टीम भेजकर क्षेत्र में निगरानी कराई जा रही है।