फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Illegal animal slaughter operation busted in a house

Amroha News: मकान में चल रहा पशु कटान पकड़ा

Sat, 12 Sep 2026 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 12 Sep 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Illegal animal slaughter operation busted in a house
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शफातपोता में पुलिस ने घर के अंदर अवैध पशु कटान पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से कटान के उपकरण और पशु के अवशेष बरामद किए।
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 5:15 बजे पीआरवी से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सलमान उर्फ सोनू पुत्र रिफाकत कुरैशी के घर में दबिश दी। मौके पर एक व्यक्ति पशु कटान कर रहा था, जो पुलिस को देखकर भाग निकला। उसकी पहचान सलमान उर्फ सोनू के रूप में हुई। मौके से कटरा की खाल, अवशेष, एक चापड़, छुरा, सुम्बा और काला रस्सा बरामद किया गया। पशु चिकित्सक ने प्रथम दृष्टया खाल और अवशेष कटरा के होने की पुष्टि की तथा नमूना जांच के लिए भेजा। संक्रमण की आशंका के चलते खाल और अवशेष नगर पालिका कर्मियों की मदद से गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराए गए। सीओ ने बताया कि सलमान उर्फ सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed