Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: जाम का सबब बने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हाईकोर्ट के निर्देश पर राजस्व और नगर पालिका की कार्रवाई
{"_id":"6aa3d2a0fb61149cf0030ce1","slug":"video-video-jama-ka-sabb-bna-atakaramanae-para-cal-parashasana-ka-bldajara-haiikarata-ka-narathasha-para-rajasava-oura-nagara-palka-ka-kararavaii-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जाम का सबब बने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हाईकोर्ट के निर्देश पर राजस्व और नगर पालिका की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जाम का सबब बने अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हाईकोर्ट के निर्देश पर राजस्व और नगर पालिका की कार्रवाई
अमेठी सिटी। सीएचसी गौरीगंज के सामने अतिक्रमण से आए दिन लगने वाले जाम पर शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। हाईकोर्ट के निर्देश पर राजस्व और नगर पालिका की टीम ने बुलडोजर चलाकर सड़क और पटरी से अतिक्रमण हटाया।
यह मार्ग सीएचसी के साथ खास सुरक्षा विभाग, औषधि विभाग और जिला अस्पताल को जोड़ता है। बड़ी संख्या में मरीज और तीमारदार इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क पर दुकानें और अस्थायी ढांचे होने से मार्ग संकरा हो गया था। इससे जाम की स्थिति बनती थी और लोगों को परेशानी होती थी।
नायब तहसीलदार कौशल किशोर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। सड़क किनारे लगी दुकानों, पटरी पर रखे सामान और रास्ते में बाधा बन रहे अस्थायी ढांचों को हटाया गया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार सामान समेटते नजर आए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। टीम ने दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।