{"_id":"6aaae6acee05ef1999040037","slug":"fluctuating-weather-leads-to-a-rise-in-infection-cases-amethi-news-c-96-1-ame1008-175849-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मौसम में उतार-चढ़ाव से संक्रमण के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मौसम में उतार-चढ़ाव से संक्रमण के मरीज बढ़े
Thu, 17 Sep 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। -संवाद
अमेठी सिटी। मौसम में बदलाव से लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1153 नए मरीज पहुंचे। इनमें 429 मरीज बुखार, 105 खांसी और 112 मरीज सर्दी-जुकाम से पीड़ित रहे। कान और गले में संक्रमण के मरीज भी बढ़े हैं।
ईएनटी ओपीडी में इन दिनों रोजाना 50 से 60 मरीज कान में दर्द, खुजली, पानी या पस निकलने, भारीपन और सुनने में कमी की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। ओपीडी में आईं सुनीता ने बताया कि कई दिनों से कान में तेज खुजली और दर्द है।
आलोक कुमार ने बताया कि कान से पानी निकलने के साथ सुनने में परेशानी हो रही है। रोहित कान में सूजन और भारीपन की शिकायत लेकर पहुंचे।
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि कान में खुजली, दर्द, सूजन, लालिमा, पानी या पस निकलना और सुनने में कमी संक्रमण के प्रमुख लक्षण हैं।
भीगने के बाद कान न सुखाने, गंदे पानी के संपर्क और कान में तीली या नुकीली वस्तु डालने से समस्या बढ़ सकती है। संक्रमण बढ़ने पर गले में खराश, दर्द और निगलने में परेशानी हो सकती है। सिरदर्द या बुखार के साथ ये लक्षण हों तो चिकित्सक से जांच करानी चाहिए।