फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Road to be built at a cost of 1.17 crore.

Amethi News: 1.17 करोड़ से बनेगी सड़क

Thu, 17 Sep 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 17 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Road to be built at a cost of 1.17 crore.
पंडरी-संभावा-अगहर मार्ग। -संवाद
शाहगढ़। गौरीगंज के पड़री संभावा मार्ग से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अगहर तक 1200 मीटर संपर्क मार्ग का नवनिर्माण और डामरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए 1.17 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। सड़क बनने से अगहर, महराजपुर, सुल्तानपुर, गोसाई का पुरवा, लाल शाहपुर और इंदई का पुरवा समेत आसपास के गांवों के करीब 50 हजार ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक कच्ची सड़क होने से बारिश के दिनों में आवागमन मुश्किल हो जाता है। सड़क बनने के बाद विद्यालय, महाविद्यालय, बाजार और बैंक पहुंचना आसान होगा। विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मरीजों और उनके परिजनों को जिला अस्पताल पहुंचने में सुविधा होगी। जिला मुख्यालय जाने वाले ग्रामीणों को भी राहत मिलेगी। सड़क बनने से ग्रामीणों को करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण सत्यम यादव, संजय और राजेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क की समस्या लंबे समय से बनी है। संपर्क मार्ग बनने से क्षेत्र की दशकों पुरानी समस्या दूर होगी। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 1200 मीटर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण और डामरीकरण के लिए एक करोड़ 17 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed