{"_id":"6874f8248fb76ef5f102e3ad","slug":"video-video-amethi-kagarasa-parathasha-athhayakashha-para-makathama-sa-naraja-karayakaratao-na-kaya-paratharashana-2025-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Amethi: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमे से नाराज कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Amethi: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमे से नाराज कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अन्य पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार पर दमनात्मक कार्रवाई का आरोप लगाते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मोहम्मद असलम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि काशी जैसे धार्मिक नगर में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं।
कांग्रेस नेताओं ने पदयात्रा कर जब इन समस्याओं को उठाया तो बदले की भावना से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई। कहा कि 10 जुलाई को सिगरा थाने में दर्ज एफआईआर रद्द कराई जाए और सावन में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
जिलाध्यक्ष ने ये भी कहा कि कांग्रेस संविधान और जनहित के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। सरकार की यह कार्रवाई लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में प्रभारी फरहान वारसी, अनिल सिंह, परमानंद मिश्रा, रामाकांती, ममता पांडेय, अजीत यादव, मोहम्मद मतीन, अरविंद चतुर्वेदी, गीता सिंह, फिरोज आलम, महावीर कोरी, राजीव लोचन, दया राम सोनी, शिवदर्शन पासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।