{"_id":"6aa30586457a73d99e0075ce","slug":"thyroid-and-hba1c-testing-suspended-for-15-days-amethi-news-c-96-1-ame1008-175345-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 15 दिन से थायराइड व एचबीए1सी जांच बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 15 दिन से थायराइड व एचबीए1सी जांच बंद
Fri, 11 Sep 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
जिला असपताल के पैथोलॉजी कक्ष में जांच करती स्वास्थ्यकर्मी। -संवाद
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में थायराइड और एचबीए1सी (शुगर) जांच की किट खत्म होने से दोनों जांच करीब 15 दिनों से बंद हैं। डॉक्टर की सलाह पर जांच कराने पहुंच रहे मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ रहा है। कई मरीज मजबूरी में निजी पैथोलॉजी में जांच करा रहे हैं। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। जांच रिपोर्ट नहीं मिलने से उपचार प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं। इनमें 200 से अधिक मरीज थायराइड और एचबीए1सी जांच के लिए आते हैं। चिकित्सक उपचार शुरू करने से पहले या नियमित फॉलोअप के दौरान ये जांच लिखते हैं। एचबीए1सी जांच से करीब तीन महीने के औसत रक्त शुगर स्तर की जानकारी मिलती है। किट खत्म होने से मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है।
मरीज ज्योति साहू ने बताया कि चिकित्सक ने थायराइड जांच लिखी थी। अस्पताल पहुंचने पर जांच बंद होने की जानकारी मिली। मजबूरी में निजी लैब में अधिक रुपये देकर जांच करानी पड़ी। प्रभावती ने बताया कि वह सुबह अस्पताल में जांच कराने के लिए लाइन में लगी थीं। काफी देर बाद पता चला कि जांच सुविधा उपलब्ध नहीं है। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जांच निशुल्क या कम खर्च में होने की उम्मीद रहती है। किट खत्म होने से निजी केंद्रों में जांच कराने पर अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि थायराइड और एचबीए1सी जांच की किट जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। किट मिलते ही दोनों जांच शुरू करा दी जाएंगी।