{"_id":"67bdcbeddbcd4157290e2f9b","slug":"video-amethi-sarata-ka-vayavasayaka-paratathavathavata-vavatha-ma-kara-savara-bthamasha-na-yavaka-ka-pata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: सूरत के व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता विवाद में कार सवार बदमाशाों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: सूरत के व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता विवाद में कार सवार बदमाशाों ने युवक को पीटा
गुजरात प्रांत के सूरत में व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता विवाद में मंगलवार को एक युवक पर कार सवार बदमाशों ने गांव के पास लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। युवक की चीख-पुकार पर एकत्र ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दो अन्य कार सहित मौके से भाग निकले। पकड़े गए बदमाश के पास पिस्टल व कारतूस देख भड़के ग्रामीणों ने पेड़ में बांध कर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सुपर्द कर दिया। पीड़ित पहले एक नामजद व दो अज्ञात बदमाशों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया लेकिन तहरीर पर सिर्फ पिटाई करने की बात कही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सरायखेमा गांव निवासी जवाहरलाल जायसवाल व राजू जायसवाल गुजरात प्रांत के सूरत में लाई-चना का व्यवसाय करते है। दोनों के बीच व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता चल रही है। सोमवार को जवाहरलाल सूरत से घर आया था। मंगलवार शाम गांव के बाहर जवाहरलाल जायसवाल पर कार सवार तीन हमलावरों ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया। चीख-पुकार पर ग्रामीण को आता देख बदमाश पिस्टल लहराते हुए दहशत फैलाने की कोशिश करने लगे लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दोनों अन्य कार से मौके से भाग निकले। एक बदमाश को पकड़ने के बाद पिस्टल व कारतूस देख आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़ कर पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी।
इसी बीच जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाते हुए थाने ले आई। पिटाई के बाद पहले जवाहर लाल ने फायरिंग करने का आरोप लगाया लेकिन पुलिस की जांच में फायरिंग का आरोप गलत मिला तो दी गई तहरीर में फायरिंग का आरोप नहीं लगाया। पीड़ित ने जंगलरामनगर निवासी शुभम कोरी सहित दो अज्ञात पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सूरत के व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता विवाद में राजू के कहने पर उस पर हमला किया गया है। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि जवाहर लाल की तहरीर पर शुभम कोरी व दो अज्ञात पर हमला करने का केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।