{"_id":"6ab90f4a1e004066c80922da","slug":"video-video-abdakaranagara-sapa-ka-parathasha-athhayakashha-bl-2027-ma-bnaga-sapa-padae-ka-sarakara-bhajapa-na-kaya-chhal-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंबेडकरनगर: सपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- 2027 में बनेगी सपा-पीडीए की सरकार, भाजपा ने किया छल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंबेडकरनगर: सपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- 2027 में बनेगी सपा-पीडीए की सरकार, भाजपा ने किया छल
अंबेडकरनगर। टांडा विधानसभा क्षेत्र के चिंतौरा में विधायक राममूर्ति वर्मा की ओर से रविवार को आयोजित पीडीए महापंचायत में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी और पीडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता अब खुद आगे आ रही है।
श्यामलाल पाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर पीडीए वर्ग के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं को दो करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था, लेकिन रोजगार के बजाय प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ। समाजवादी विचारधारा में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है।
कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपने वोट की सुरक्षा के लिए सजग रहने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने गाजीपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार से मिलने गए समाजवादी प्रतिनिधिमंडल के लोगों पर ही मुकदमे दर्ज कर दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।