{"_id":"6ab9538a0cd292d9f204b014","slug":"a-campaign-will-be-launched-to-make-corrections-to-ayushman-cards-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-165795-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आयुष्मान कार्ड में सुधार के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आयुष्मान कार्ड में सुधार के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड में डेटा संबंधी त्रुटियों को दूर करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। 16 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान अगले तीन माह तक चलेगा। इससे आधार कार्ड, राशन कार्ड और योजना के स्रोत डेटा में जानकारी अलग होने के कारण आयुष्मान कार्ड न बन पाने वाले पात्र लाभार्थियों को राहत मिलेगी।
अभियान के तहत लाभार्थी पिता का नाम, आयु, लिंग और निवास का पता समेत अन्य विवरण में संशोधन करा सकेंगे। इसके लिए पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। साथ ही लाभार्थी नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अथवा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।
जिले में योजना के कुल 13,73,723 पात्र लाभार्थी हैं। इनमें करीब 10 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने पात्र लाभार्थियों से आवश्यक दस्तावेज के साथ नजदीकी सीएचसी या सीएमओ कार्यालय पहुंचकर डेटा दुरुस्त कराने की अपील की है। इससे वे योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के मुफ्त उपचार का लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
केंद्र पर होगा दस्तावेज का सत्यापन
कार्यक्रम के नोडल एसीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने बताया कि डेटा मिसमैच की समस्या वाले लाभार्थियों को सही जानकारी प्रमाणित करने वाले सरकारी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र या अन्य प्रासंगिक सरकारी पहचान पत्र शामिल हैं। केंद्र पर अधिकारी दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद बेनेफिशरी डेटाबेस मैनेजमेंट पोर्टल (बीडीएमपी) पर ऑनलाइन आवेदन दर्ज करेंगे। इसके बाद विभागीय स्तर पर विवरण में संशोधन कर आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा।
कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड : पहचान और बायोमेट्रिक ई-केवाईसी के लिए
राशन कार्ड : परिवार की पात्रता और सत्यापन के लिए
आधार से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर : ओटीपी सत्यापन के लिए