फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Illegal detention' by Assam Police finally ended: CJP’s Ashutosh Ranka after release

रिहा किए गए आशुतोष रांका: सीजेपी नेता ने असम पुलिस की कार्रवाई को 'अवैध हिरासत' बताया, जानें और क्या कहा

Sun, 27 Sep 2026 11:25 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 27 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
'Illegal detention' by Assam Police finally ended: CJP’s Ashutosh Ranka after release
रिहा किए गए आशुतोष रांका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता आशुतोष रांका ने रविवार शाम दावा किया कि असम पुलिस की ओर से उन्हें और पार्टी के अन्य स्वयंसेवकों को हिरासत में रखने का सिलसिला आखिरकार खत्म हो गया है। रांका ने रिहाई के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह बात कही। रांका के मुताबिक, उन्हें और अन्य हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस ने रिहा कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस से उन्हें उसी जगह छोड़ने के लिए कहा है, जहां से उन्हें कथित तौर पर उठाया गया था।
विज्ञापन


रांका ने पुलिस की कार्रवाई को ‘अवैध हिरासत’ बताया
सीजेपी नेता ने बताया कि वह बाद में पूरी घटना की जानकारी साझा करेंगे। उनके अनुसार, उन्हें चौधरी टिल्ला से हिरासत में लिया गया था। यह जगह दिसपुर इलाके में राज्य सचिवालय के सामने स्थित है। जानकारी के मुताबिक, रांका के साथ 40 से अधिक सीजेपी स्वयंसेवकों को पुलिस ने रविवार को विपक्षी असम जातीय परिषद (एजेपी) के नेता कुंकी चौधरी के आवास से उठाया था। बताया गया कि सभी लोग वहां एक बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। रांका ने पुलिस की कार्रवाई को ‘अवैध हिरासत’ बताया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह आगे और जानकारी देंगे।
विज्ञापन


(ये खबर अपडेट की जा रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed