फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused of abetment to suicide granted bail.

Ambedkar Nagar News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को मिली जमानत

Sun, 27 Sep 2026 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Accused of abetment to suicide granted bail.
अंबेडकरनगर। भीटी के रिउना गांव में सुभाष सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद रोहित को सत्र न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार की अदालत ने अग्रिम जमानत दे दी है।
विज्ञापन

मृतक के पिता श्याम सुंदर सिंह की तहरीर पर रोहित और उसकी मां उर्मिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि सुभाष पर एक बीघा खेत उर्मिला के नाम कराने का दबाव बनाया जा रहा था। रोहित पर तीन-चार बार मारपीट करने और मानसिक दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

छह जुलाई 2026 को सुभाष का शव गांव के बाग में ट्यूबवेल के पास फंदे से लटका मिला था। शिकायत में फांसी में इस्तेमाल दुपट्टा उर्मिला का होने का दावा किया गया था। साथ ही 17 बोरी गेहूं, पांच बोरी चावल और दो बोरी सरसों बेचकर रुपये लेने का आरोप भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि घटना के 21 दिन बाद 27 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी गई। केस डायरी में मारपीट से संबंधित कोई अलग प्राथमिकी या शिकायत नहीं मिली।

आत्महत्या के लिए तत्काल उकसाने या धमकी देने का भी कोई विशिष्ट आरोप नहीं था।
बचाव पक्ष ने बताया कि उर्मिला का खेत बटाई पर लिया गया था। सुभाष के नशे और पिता से विवाद तथा घटना से पांच दिन पहले हुए झगड़े का भी हवाला दिया गया। इन परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने रोहित की अग्रिम जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed