{"_id":"6a9ec098ab9f9d38d30a39e4","slug":"video-abdakaranagara-palta-sahab-mathara-sa-ramall-mathana-taka-nakal-shabhayatara-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: पलटू साहब मंदिर से रामलीला मैदान तक निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: पलटू साहब मंदिर से रामलीला मैदान तक निकली शोभायात्रा
नरेंद्र आर्य
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:18 PM IST
Link Copied
जलालपुर नगर में सोमवार शाम श्रीरामलीला समिति की ओर से अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी के नेतृत्व में गौ-चरावन मेले की पारंपरिक शोभायात्रा निकाली गई। पलटू साहब मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा रामलीला मैदान पहुंची। इसमें श्रीकृष्ण, बलराम और गौ माता से जुड़ी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और गौ माता की पूजा-अर्चना से हुई। समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, पलटू साहब मंदिर के महंत राम प्रसाद दास, आनंद मिश्र, मेला प्रभारी बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी और विकास निषाद ने पूजा की। महंत राम प्रसाद दास ने नंद बाबा की भूमिका निभाई।
शोभायात्रा में कलाकारों ने श्रीकृष्ण और बलराम का स्वरूप धारण किया। झांकियों के माध्यम से गौ-चरावन की प्रस्तुति की गई। नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए शोभायात्रा रामलीला मैदान पहुंची। रामलीला मैदान में मेले के लिए विभिन्न दुकानें और स्टॉल लगाए गए। इनमें जंपिंग झूला, नाश्ते की दुकानें, श्रृंगार सामग्री और बच्चों के खिलौनों के स्टॉल शामिल रहे। बच्चों की भीड़ झूलों और खिलौनों के आसपास रही।
इस दौरान संजीव मिश्र, शिवराम मिश्र, महामंत्री सुरेश गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, अतुल जायसवाल, सोनू गौड़, दुर्गेश गुप्ता, सुजीत सैनी व अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।