फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1909 patients were treated at the public health fair

Ambedkar Nagar News: जन आरोग्य मेले में 1909 मरीजों का हुआ उपचार

Sun, 06 Sep 2026 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
1909 patients were treated at the public health fair
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरियाना में रविवार को जन आरोग्य मेले के दाैरान उपचार के लिए आए मरीजों
अंबेडकरनगर। बारिश और मौसम में बदलाव के बीच जिले में बुखार और सांस संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़ रहे हैं। रविवार को जिले के 35 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में 1909 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

इन मरीजों में 346 बुखार, 274 श्वसन, 179 गैस्ट्रो, 173 मधुमेह, 102 उच्च रक्तचाप और 20 लिवर संबंधी समस्या के मरीज शामिल रहे।
मेले में मरीजों के उपचार के लिए 54 चिकित्सक और 178 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहा। चिकित्सकीय जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं दी गईं। बुखार और सांस संबंधी शिकायत वाले मरीजों को खानपान में सावधानी बरतने, पर्याप्त आराम करने और लक्षण बने रहने पर जांच कराने की सलाह दी गई। उपचार कराने वालों में 777 पुरुष, 932 महिलाएं और 200 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 32 मरीज टीबी से संबंधित पाए गए। विभाग ने इन मरीजों की आगे की जांच और उपचार प्रक्रिया शुरू कराने की व्यवस्था की है। अधिकारियों ने बुखार समेत अन्य लक्षणों वाले मरीजों की समय से जांच कराने पर जोर दिया, ताकि बीमारी की पहचान कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जा सके। बारिश के मौसम को देखते हुए मच्छरजनित रोगों की भी जांच की गई। 118 लोगों की मलेरिया और 42 लोगों की डेंगू जांच हुई। हालांकि, किसी भी मरीज में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed