{"_id":"6a9e70741511653a8c08c938","slug":"video-six-swine-flu-cases-detected-in-moga-one-death-reported-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में स्वाइन फ्लू के छह पॉजिटिव मरीज मिले, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में स्वाइन फ्लू के छह पॉजिटिव मरीज मिले, एक की मौत
मोगा में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें से एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो गई। फिलहाल जिले में पांच पॉजिटिव मरीज हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में घर पर आइसोलेट किया गया है।
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी अस्पताल मोगा में भी तैयारियां की गई हैं। अस्पताल में 4 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है, जहां गंभीर श्रेणी यानी कैटेगरी-सी के मरीजों को भर्ती कर इलाज देने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. सुमी ने बताया कि मोगा जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 6 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, जिनमें एक 4 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। इनमें से एक मरीज की शुक्रवार को मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि मोगा के सरकारी अस्पताल में 4 बेड का आइसोलेशन सेंटर तैयार किया गया है, जहां कैटेगरी-सी के मरीजों को भर्ती कर उनका इलाज करने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, कैटेगरी-ए और बी के मरीजों को घर पर आइसोलेट कर दवाइयां दी जा रही हैं। इन मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम की निगरानी में रखा गया है। टीम द्वारा समय-समय पर उनके घर जाकर स्वास्थ्य की जांच करने के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
डॉ. सुमी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और समय रहते डॉक्टर से जांच करवाएं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने, हाथों को नियमित रूप से सैनिटाइज करने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हल्का बुखार, जुकाम या स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से संपर्क कर उचित उपचार करवाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।