{"_id":"6a9e61af9560b1ab180fa0c9","slug":"video-shimla-citu-protest-municipal-corporation-action-on-street-vendors-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला में तहबाजारियों पर कार्रवाई से गरमाया माहौल, लक्कड़ बाजार में सीटू का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में तहबाजारियों पर कार्रवाई से गरमाया माहौल, लक्कड़ बाजार में सीटू का धरना
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:33 PM IST
Link Copied
नगर निगम शिमला की ओर से तहबाजारियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर शहर में विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को लक्कड़ बाजार में सीटू के सदस्यों ने धरना देकर निगम की कार्रवाई का विरोध किया। संगठन ने स्पष्ट किया कि तहबाजारियों को हटाने से पहले उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था और पुनर्वास सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
धरने के दौरान सीटू सदस्यों ने तहबाजारियों के पक्ष में आवाज उठाई और मांग की कि रोजी-रोटी कमाने वाले लोगों को अचानक उजाड़ने के बजाय उन्हें व्यवस्थित तरीके से बसाने की व्यवस्था की जाए। संगठन का कहना है कि कार्रवाई से पहले प्रभावित तहबाजारियों के हितों और उनके रोजगार को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
लक्कड़ बाजार में धरने के चलते मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। निगम की कार्रवाई और सीटू के विरोध के बीच क्षेत्र में लोगों की भीड़ भी जुटी रही।
सीटू ने कहा कि तहबाजारियों के मुद्दे पर उनकी मांग स्पष्ट है कि पहले पुनर्वास की व्यवस्था हो और उसके बाद ही उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाए। संगठन ने तहबाजारियों की आजीविका प्रभावित न करने की मांग भी उठाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।