फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Proud won two golds in North Zone shotgun shooting

Ambedkar Nagar News: नॉर्थ जोन शॉटगन शूटिंग में गर्वित ने जीते दो स्वर्ण

Sun, 06 Sep 2026 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Proud won two golds in North Zone shotgun shooting
गर्वित पांडेय। स्रोत स्वयं
अमर उजाला, अंबेडकरनगर। जिले के युवा निशानेबाज गर्वित पांडेय ने जयपुर में आयोजित 45वीं नॉर्थ जोन शॉटगन शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। गर्वित ने ट्रैप स्पर्धा की जूनियर और सीनियर दोनों कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों वर्गों में बेहतर प्रदर्शन के साथ उन्होंने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।
विज्ञापन

जयपुर के जगतपुरा शूटिंग रेंज में दो से सात सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के 10 राज्यों के 350 से अधिक निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में ट्रैप स्पर्धा में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। लखनऊ के ट्रैप निशानेबाज विक्रम राय, अमित अग्रवाल, यशराज सिंह, यशार्थ विनोद मिश्रा, रुद्रांश विनायक यादव, अज्लान असगर और अकबर नकवी समेत कई खिलाड़ियों ने भी दमदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कड़े मुकाबले के बीच गर्वित ने सटीक निशानेबाजी करते हुए जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। एक ही प्रतियोगिता में दो वर्गों में स्वर्ण पदक जीतना उनकी मेहनत और निशानेबाजी में मजबूत पकड़ को दर्शाता है। उपलब्धि से परिवार और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में ले रहे प्रशिक्षण
व्यवसायी आशीष पांडेय के पुत्र गर्वित वर्तमान में लखनऊ की अवध राइफल शूटिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। नियमित अभ्यास और प्रशिक्षण के बल पर उन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब वह दिसंबर 2026 में होने वाली राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतना उनका अगला लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed