{"_id":"6a9e6bec48debc93a80977c2","slug":"video-abdakaranagara-ma-nakal-bhavaya-shabhayatara-bhakata-gata-para-jamakara-jhama-sharathathhal-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति गीतों पर जमकर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति गीतों पर जमकर झूमे श्रद्धालु
अंबेडकरनगर में भगवान श्रीकृष्ण की अलौकिक विदाई के अवसर पर रविवार को जलालपुर नगर में श्री बालाजी शक्ति समिति की ओर से भव्य भक्तिमय शोभायात्रा निकाली गई। आकर्षक झांकी और कृष्ण भक्ति के गीतों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। इसमें शामिल कलाकारों के साथ श्रद्धालु भी कृष्ण भजनों पर जमकर झूमते और नृत्य करते नजर आए। जगह-जगह लोगों ने झांकी का स्वागत कर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए।
समिति अध्यक्ष मनोज पांडेय और उपाध्यक्ष शनि जायसवाल के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रजिस्ट्री ऑफिस मोड़ पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने भव्य झांकी का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल लोग लगातार भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते रहे। भक्ति गीतों की धुन पर युवाओं और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।
इस दौरान समिति की ओर से आनंद जायसवाल, देवेश मिश्र और विकास निषाद को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। शशिकांत पांडेय, कृष्ण गुप्ता, अमन, आदित्य और अश्वनी समेत युवाओं ने शोभायात्रा के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा छोटे पुल पहुंची, जहां भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक आरती के साथ इसका समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।