{"_id":"6a6498f3da5090e42e0cc4e8","slug":"video-abdakaranagara-isa-tharana-aarapa-na-palsa-para-fayaraga-kara-tha-javab-kararavaii-ma-tharagasha-ka-be-para-ma-gal-lga-oura-vaha-ghayal-ha-gaya-2026-07-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: युवक को गोली मारने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: युवक को गोली मारने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
अंबेडकरनगर: मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी बाजार में युवक अतुल कुमार यादव को दौड़ाकर गोली मारने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी दुर्गेश उर्फ छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान शनिवार दोपहर सूचना मिली कि आरोपी मालीपुर से मिट्ठूपुर जाने वाले मार्ग पर मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दुर्गेश के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
घायल आरोपी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागपुर ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गेश उर्फ छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान उसके पैर में गोली लगी है। मामले के अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को खजुरी बाजार में पुरानी रंजिश के चलते हाजीपुर निवासी अतुल कुमार यादव को दौड़ाकर गोली मार दी गई थी। गोली उसके बाएं पैर में लगी थी। इस मामले में मालीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।