फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026 Day 11 India Schedule Today in Games and Events Athletics Squash Shooting Boxing Sailing

एशियाड: कंपाउंड तीरंदाजी में पदक पर नजर, बॉक्सिंग में छह भारतीय सेमीफाइनल में; जानिए 11वें दिन का कार्यक्रम

Tue, 29 Sep 2026 08:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 29 Sep 2026 08:50 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत की नजर कई पदकों पर होगी। कंपाउंड तीरंदाजी में भारतीय टीमें सेमीफाइनल में उतरेंगी, जबकि बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन, प्रिया घंघास और चार अन्य भारतीय मुक्केबाज पदक पक्का करने के बाद सेमीफाइनल खेलेंगे। इसके अलावा कुश्ती में सुनील कुमार और निशा चुनौती पेश करेंगे, जबकि महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी। गोल्फ में भी भारत के छह खिलाड़ी अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Day 11 India Schedule Today in Games and Events Athletics Squash Shooting Boxing Sailing
एशियन गेम्स 2026 - फोटो : PTI-ANI-HockeyIndia

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन यानी 30 सितंबर को भारत का अभियान कई अहम खेलों में जारी रहेगा। भारतीय खिलाड़ी तीरंदाजी, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, ट्रैक साइकिलिंग, कैनो स्लालम, गोल्फ, हॉकी, टेनिस, सेलिंग, सेपक टकरॉ, स्क्वैश और स्पोर्ट क्लाइंबिंग में चुनौती पेश करेंगे। भारत के लिए तीरंदाजी और बॉक्सिंग में पदक जीतने के कई मौके होंगे। कंपाउंड तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनीपार्थी, पृथिका प्रदीप, साहिल जाधव, कुशल दलाल और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु की टीमें सेमीफाइनल में उतरेंगी। बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन, प्रिया घंघास, कपिल पोखरिया समेत छह भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में चुनौती पेश करेंगे। कुश्ती में सुनील कुमार और निशा अपने-अपने वर्ग में उतरेंगे, जबकि महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया का सामना करेगी। गोल्फ में भारत के छह खिलाड़ी एशियाई खेलों में अपना अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन

कंपाउंड तीरंदाजी में पदक पर नजर
तीरंदाजी में भारत के लिए दिन की शुरुआत पदक मुकाबलों से होगी। ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनीपार्थी और पृथिका प्रदीप की महिला कंपाउंड टीम सुबह 5:55 बजे दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। सेमीफाइनल में जीतने पर टीम 6:50 बजे स्वर्ण पदक मुकाबले में उतरेगी, जबकि हारने पर 6:25 बजे कांस्य पदक के लिए चुनौती पेश करेगी। मिश्रित कंपाउंड टीम में चिकिता तनीपार्थी और साहिल राजेश जाधव थाईलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उतरेंगे। पुरुष कंपाउंड टीम में कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु दक्षिण कोरिया से सेमीफाइनल में भिड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सिंग में लवलीना-प्रिया समेत छह सेमीफाइनल
बॉक्सिंग में भारत के लिए दिन बेहद अहम रहेगा। महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल में प्रिया घंघास का मुकाबला चीन की यांग चेंग्यू से होगा। महिला 75 किग्रा में लवलीना बोरगोहेन कजाखस्तान की नताल्या बोगदानोवा के खिलाफ उतरेंगी। पुरुष 90 किग्रा सेमीफाइनल में कपिल पोखरिया उज्बेकिस्तान के तुराबेक खबीबुल्लाएव से भिड़ेंगे। इसके अलावा जादुमनी सिंह, सुमित कुंडू और साक्षी चौधरी भी अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगे। ये सभी मुकाबले पदक इवेंट हैं और सेमीफाइनल में पहुंचने वाले भारतीय मुक्केबाजों का पदक पक्का हो चुका है।    
विज्ञापन

कुश्ती में सुनील कुमार और निशा की चुनौती
कुश्ती में भारत का अभियान शुरू होगा। निशा सुबह 7:23 बजे महिला 68 किग्रा वर्ग के राउंड ऑफ 16 में उत्तर कोरिया की पाक सोल गुम से भिड़ेंगी। पुरुष ग्रीको-रोमन 87 किग्रा वर्ग में सुनील कुमार सुबह 7:47 बजे क्वार्टरफाइनल में उतरेंगे, जहां उनके प्रतिद्वंद्वी का नाम बाद में तय होगा। दोनों के लिए आगे बढ़ने पर दिन में पदक मुकाबले भी निर्धारित हैं।

हॉकी में दक्षिण कोरिया से सेमीफाइनल
महिला हॉकी में भारतीय टीम शाम 3:30 बजे दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी। इस मुकाबले का विजेता स्वर्ण पदक के लिए होने वाले फाइनल में जगह बनाएगा।    

गोल्फ में भारत का एशियाड अभियान शुरू
गोल्फ में भारत के छह खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में अपना अभियान शुरू करेंगे। पुरुषों के व्यक्तिगत और टीम स्ट्रोक प्ले के पहले दौर में वीर अहलावत, सप्तक तलवार और युवराज संधू सुबह अलग-अलग समय पर टी-ऑफ करेंगे। महिला स्पर्धा में प्रणवी शरथ उर्स, दीक्षा डागर और अदिति अशोक भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। गोल्फ प्रतियोगिता 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगी।   

साइकिलिंग, कैनो स्लालम और स्क्वैश में भी मुकाबले
ट्रैक साइकिलिंग में रोनाल्डो सिंह लाइटोनजाम और डेविड बेकहम एल्काटोचुंगो पुरुष स्प्रिंट क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। महिला कीरिन में सरिता कुमारी और कीर्ति रंगास्वामी चिक्का चुनौती पेश करेंगी। क्वालिफाई करने पर महिला कीरिन का पदक फाइनल दोपहर 12:37 बजे होगा। कैनो स्लालम में प्रद्युम्न सिंह राठौड़ और हितेश केवट पुरुष कयाक सिंगल सेमीफाइनल में, जबकि रीना सेन और पल्लवी जगताप महिला कैनो सिंगल सेमीफाइनल में उतरेंगी। स्क्वैश में भारतीय महिला टीम का क्वार्टरफाइनल में सिंगापुर से और पुरुष टीम का क्वार्टरफाइनल में कुवैत से मुकाबला होगा।

एशियन गेम्स 2026: भारत का पूरा कार्यक्रम (30 सितंबर)

समय खेल इवेंट / मुकाबला भारतीय खिलाड़ी / टीम
3:55 AM गोल्फ पुरुष व्यक्तिगत और टीम स्ट्रोक प्ले, राउंड 1 वीर अहलावत
4:06 AM गोल्फ पुरुष व्यक्तिगत और टीम स्ट्रोक प्ले, राउंड 1 सप्तक तलवार
4:17 AM गोल्फ पुरुष व्यक्तिगत और टीम स्ट्रोक प्ले, राउंड 1 युवराज संधू
5:30 AM ई-स्पोर्ट्स League of Legends, ग्रुप B मैच 1 भारत बनाम हांगकांग, चीन
5:30 AM सेपक टकरॉ महिला क्वाड्रेंट, ग्रुप A भारत बनाम वियतनाम
5:55 AM आर्चरी महिला कंपाउंड टीम सेमीफाइनल चिकिता तनीपार्थी, पृथिका प्रदीप, ज्योति सुरेखा वेन्नम बनाम दक्षिण कोरिया
6:10 AM शूटिंग पुरुष 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल क्वालिफिकेशन, स्टेज 1 अनीश
6:25 AM आर्चरी महिला कंपाउंड टीम कांस्य पदक मुकाबला भारत, सेमीफाइनल हारने पर
6:30 AM ट्रैक साइकिलिंग पुरुष स्प्रिंट क्वालिफिकेशन रोनाल्डो सिंह लाइटोनजाम, डेविड बेकहम एल्काटोचुंगो
6:30 AM शूटिंग ट्रैप मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन कायनान चेनाई/नीरू
6:30 AM स्क्वैश महिला टीम क्वार्टरफाइनल भारत बनाम सिंगापुर
6:30 AM सेपक टकरॉ पुरुष क्वाड्रेंट, ग्रुप A भारत बनाम लाओस
6:50 AM आर्चरी महिला कंपाउंड टीम स्वर्ण पदक मुकाबला भारत, सेमीफाइनल जीतने पर
7:00 AM कैनो स्लालम पुरुष कयाक सिंगल सेमीफाइनल प्रद्युम्न सिंह राठौड़, हितेश केवट
7:00 AM ट्रैक साइकिलिंग महिला कीरिन, पहला दौर हीट 2 सरिता कुमारी
7:05 AM ट्रैक साइकिलिंग महिला कीरिन, पहला दौर हीट 3 कीर्ति रंगास्वामी चिक्का
7:10 AM ट्रैक साइकिलिंग पुरुष स्प्रिंट, 1/16 फाइनल रोनाल्डो सिंह लाइटोनजाम, डेविड बेकहम एल्काटोचुंगो
7:23 AM कुश्ती महिला 68 किग्रा, राउंड ऑफ 16 निशा बनाम पाक सोल गुम
7:30 AM सेलिंग गर्ल्स डिंगी ओपनिंग सीरीज, रेस 1 माही वर्मा
7:30 AM सेलिंग पुरुष स्किफ ओपनिंग सीरीज, रेस 3 प्रिंस कुरिसिंकल नोबल/मनु फ्रांसिस
7:30 AM सेलिंग पुरुष डिंगी क्वालिफिकेशन सीरीज, रेस 3 विष्णु सरवनन
7:34 AM ट्रैक साइकिलिंग महिला कीरिन रेपेचेज सरिता कुमारी, जरूरत पड़ने पर
7:34 AM ट्रैक साइकिलिंग महिला कीरिन रेपेचेज कीर्ति रंगास्वामी चिक्का, जरूरत पड़ने पर
7:35 AM सेलिंग महिला विंडसर्फिंग ओपनिंग सीरीज, रेस 1 कात्या इडा कोएल्हो
7:35 AM सेलिंग महिला स्किफ ओपनिंग सीरीज, रेस 3 हर्षिता तोमर/शीतल वर्मा
7:47 AM कुश्ती पुरुष ग्रीको-रोमन 87 किग्रा क्वार्टरफाइनल सुनील कुमार
7:55 AM आर्चरी कंपाउंड मिश्रित टीम सेमीफाइनल चिकिता तनीपार्थी/साहिल राजेश जाधव बनाम थाईलैंड
8:00 AM कैनो स्लालम महिला कैनो सिंगल सेमीफाइनल रीना सेन, पल्लवी जगताप
8:00 AM ई-स्पोर्ट्स League of Legends, ग्रुप B मैच 3 भारत बनाम दक्षिण कोरिया
8:39 AM गोल्फ महिला व्यक्तिगत और टीम स्ट्रोक प्ले, राउंड 1 प्रणवी शरथ उर्स
8:50 AM गोल्फ महिला व्यक्तिगत और टीम स्ट्रोक प्ले, राउंड 1 दीक्षा डागर
8:50 AM आर्चरी कंपाउंड मिश्रित टीम कांस्य पदक मुकाबला भारत, सेमीफाइनल हारने पर
9:01 AM गोल्फ महिला व्यक्तिगत और टीम स्ट्रोक प्ले, राउंड 1 अदिति अशोक
9:15 AM आर्चरी कंपाउंड मिश्रित टीम स्वर्ण पदक मुकाबला भारत, सेमीफाइनल जीतने पर
9:30 AM  बॉक्सिंग महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल प्रिया घंघास बनाम यांग चेंग्यू
9:30 AM  बॉक्सिंग महिला 75 किग्रा सेमीफाइनल लवलीना बोरगोहेन बनाम नताल्या बोगदानोवा
9:30 AM  बॉक्सिंग पुरुष 90 किग्रा सेमीफाइनल कपिल पोखरिया बनाम तुराबेक खबीबुल्लाएव
10:00 AM कैनो स्लालम पुरुष कयाक सिंगल फाइनल भारत, क्वालिफाई करने पर
10:30 AM ई-स्पोर्ट्स League of Legends, ग्रुप B मैच 5 भारत बनाम चीनी ताइपे
10:30 AM सेपक टकरॉ महिला क्वाड्रेंट, ग्रुप A भारत बनाम फिलीपींस
10:36 AM कैनो स्लालम महिला कैनो सिंगल फाइनल भारत, क्वालिफाई करने पर
10:55 AM आर्चरी पुरुष कंपाउंड टीम सेमीफाइनल कुशल दलाल, साहिल राजेश जाधव, गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु बनाम दक्षिण कोरिया
11:00 AM शूटिंग ट्रैप मिश्रित टीम फाइनल कायनान चेनाई/नीरू, क्वालिफाई करने पर
11:00 AM स्क्वैश पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल भारत बनाम कुवैत
11:25 AM आर्चरी पुरुष कंपाउंड टीम कांस्य पदक मुकाबला भारत, सेमीफाइनल हारने पर
11:30 AM ट्रैक साइकिलिंग महिला कीरिन सेमीफाइनल सरिता कुमारी/कीर्ति रंगास्वामी चिक्का
11:40 AM ट्रैक साइकिलिंग पुरुष स्प्रिंट, 1/8 फाइनल रोनाल्डो सिंह लाइटोनजाम, डेविड बेकहम एल्काटोचुंगो
11:50 AM आर्चरी पुरुष कंपाउंड टीम स्वर्ण पदक मुकाबला भारत, सेमीफाइनल जीतने पर
12:37 PM ट्रैक साइकिलिंग महिला कीरिन पदक फाइनल भारतीय क्वालिफायर
2:51 PM कुश्ती पुरुष ग्रीको-रोमन 87 किग्रा पदक मुकाबले सुनील कुमार, आगे बढ़ने पर
3:09 PM कुश्ती पुरुष ग्रीको-रोमन 87 किग्रा पदक मुकाबले सुनील कुमार, आगे बढ़ने पर
3:30 PM हॉकी महिला सेमीफाइनल भारत बनाम दक्षिण कोरिया
3:48 PM कुश्ती महिला 68 किग्रा पदक मुकाबले निशा, आगे बढ़ने पर
4:08 PM कुश्ती महिला 68 किग्रा पदक मुकाबले निशा, आगे बढ़ने पर
4:36 PM स्पोर्ट क्लाइंबिंग महिला स्पीड 4 क्वार्टरफाइनल, हीट 1 जोगा पुरती
4:49 PM स्पोर्ट क्लाइंबिंग महिला स्पीड 4 सेमीफाइनल जोगा पुरती, क्वालिफाई करने पर
4:51 PM स्पोर्ट क्लाइंबिंग महिला स्पीड 4 सेमीफाइनल जोगा पुरती, क्वालिफाई करने पर
4:58 PM स्पोर्ट क्लाइंबिंग महिला स्पीड 4 पदक फाइनल जोगा पुरती, क्वालिफाई करने पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed