फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth and elderly man die in road accidents

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग की मौत

Mon, 28 Sep 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Youth and elderly man die in road accidents
अंकुर पांडेय (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। आलापुर में ट्रक की चपेट में आने से आजमगढ़ निवासी अंकुर पांडेय (18) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। वहीं, हंसवर क्षेत्र में ऑटो की टक्कर से वृद्ध जियालाल (63) की जान चली गई। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आलापुर संवाद के अनुसार, आजमगढ़ के अतरौलिया क्षेत्र के अचलीपुर निवासी अंकुर पांडेय गांव के मित्र प्रवेश पांडेय (20) और गोरथानी निवासी आजम अली (21) के साथ बाइक से आलापुर के लखमीपुर स्थित प्रवेश की ननिहाल जा रहे थे। बाइक अंकुर चला रहे थे। गोहनरपुर के पास न्योरी की ओर से रामनगर जा रहे ट्रक से बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में अंकुर ट्रक के नीचे आ गए, जबकि प्रवेश और आजम उछलकर दूर जा गिरे। हेलमेट न पहने होने के कारण अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों साथियों को मामूली चोटें आईं। सीएचसी रामनगर में उपचार के बाद परिजन उन्हें आजमगढ़ लेकर चले गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को यातायात व्यवस्था में तैनात सिपाही अभिमन्यु सरोज और ज्वाला प्रसाद गुप्ता ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। अंकुर इस बार हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहे थे। उनकी मौत की खबर से मां मनोजा पांडेय बेसुध हो गईं। पिता मुन्ना पांडेय का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी बहन दीक्षा बीए और छोटा भाई अंकुश कक्षा आठ में पढ़ता है। सीओ आलापुर जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंसवर संवाद के अनुसार, रामपुर बेनीपुर निवासी जियालाल रविवार शाम करीब चार बजे हीरापुर बाजार से सामान लेकर पैदल घर लौट रहे थे। प्रीतमपुर के पास पीछे से आए ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी मनोरमा का रो-रोकर बुरा हाल है। पुत्र गिरजेश ने बताया कि उनकी तीन बहनों का विवाह हो चुका है। कंचन दिव्यांग हैं, जबकि सबसे छोटी बहन रानिका (20) है। सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि जांच के बाद ऑटो और चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अंकुर पांडेय (फाइल फोटो)

अंकुर पांडेय (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed