{"_id":"6aba9f1a476c25490b071aa3","slug":"two-traffic-constables-deployed-at-ramnagar-chowk-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-165827-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रामनगर चौक पर तैनात हुए दो यातायात सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रामनगर चौक पर तैनात हुए दो यातायात सिपाही
विज्ञापन
आलापुर क्षेत्र के रामनगर बाजार में यातायात पुलिस की तैनाती होने पर सोमवार को सिपाहियों का स्वाग
आलापुर। रामनगर बाजार में लंबे समय से चली आ रही यातायात पुलिस की मांग सोमवार को पूरी हो गई। रामनगर चौक पर यातायात सिपाही अभिमन्यु सरोज और ज्वाला प्रसाद गुप्ता की तैनाती की गई है। दोनों सिपाहियों के पहुंचने पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
चौक पर आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता और अध्यक्ष माया अग्रहरि के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने हाल ही में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह से मुलाकात कर यातायात पुलिस तैनात करने की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर दोनों सिपाहियों को यहां भेजा गया।
व्यापारियों ने माल्यार्पण कर सिपाहियों को अंगवस्त्र पहनाया और मिठाई खिलाई। सिपाहियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन और लोगों के सहयोग से व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। माया अग्रहरि ने बताया कि व्यापार मंडल ने सिपाहियों के लिए कुर्सी की व्यवस्था भी की है। जाम कम होने से बाजार आने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को सुविधा मिलेगी। (संवाद)