{"_id":"6a86ebb23fe9d7729a0d53e8","slug":"video-algaugdhha-ma-talsapara-kal-ka-parathamaka-vathayalya-jaha-kamara-eka-bcaca-194-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में तलासपुर कलां का प्राथमिक विद्यालय, जहां कमरा एक, बच्चे 194","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में तलासपुर कलां का प्राथमिक विद्यालय, जहां कमरा एक, बच्चे 194
ऑपरेशन कायाकल्प के जरिये सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अलीगढ़ में जिला मुख्यालय से महज 13 किलोमीटर दूर एक सरकारी स्कूल अब भी बदहाली की तस्वीर दिखा रहा है। स्थिति यह है कि स्कूल में सिर्फ एक कमरा है और उसमें कक्षा एक से पांच तक के 194 बच्चों की पढ़ाई होती है। जगह कम पड़ने पर बच्चों को खुले में इंटरलॉकिंग पर टाट-पट्टी बिछाकर बैठना पड़ता है। इसी कमरे में नया फर्नीचर रखा है और प्राचार्या व शिक्षकों का कार्यालय भी चल रहा है। स्कूल में शिक्षक और शिक्षामित्र समेत आठ लोगों का स्टाफ तैनात है। यह तस्वीर तलासपुर कलां के प्राथमिक विद्यालय की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।