Horoscope 2027: वर्ष 2026 अब समाप्ति की ओर है और कुछ ही समय बाद नववर्ष 2027 का आगाज होगा। साल 2026 जहां गुरु के मार्गी होने, राहु के मकर और केतु के कर्क राशि में गोचर के साथ-साथ शनि के मार्गी होने की स्थिति में विदा होगा, वहीं वर्ष 2027 की शुरुआत भी देवगुरु बृहस्पति के पुनः कर्क राशि में गोचर के साथ होगी।
इस वर्ष की एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना शनि का मेष राशि में प्रवेश भी होगा। न्याय के अधिपति शनि देव मेष राशि में गोचर करेंगे, जो मंगल की राशि है। इसे वर्ष का एक बड़ा राशि परिवर्तन माना जा रहा है। शनि के इस गोचर से जहां कुछ राशियों पर चल रही साढ़ेसाती और ढैया समाप्त होगी, वहीं कुछ अन्य राशियों पर साढ़ेसाती और ढैया का नया दौर शुरू होगा।
जाहिर है कि वर्ष 2027 ग्रहों की चाल और बड़े राशि परिवर्तनों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। हर वर्ष की तरह अमर उजाला ज्योतिष अपने पाठकों के लिए लेकर आया है वर्ष 2027 का संपूर्ण वार्षिक राशिफल। ज्योतिषाचार्य आनंद पाराशर द्वारा तैयार किए गए इस वार्षिक राशिफल में मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के जातक जनवरी से दिसंबर तक हर महीने का राशिफल पढ़ सकते हैं।
2 of 13
वार्षिक राशिफल 2027
- फोटो : AI
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए साल 2027 नए अवसर और कई अहम बदलाव लेकर आ सकता है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में सफलता मिलने के संकेत हैं, वहीं साल के कुछ महीने चुनौतियों भरे रह सकते हैं। ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
3 of 13
वार्षिक राशिफल 2027
- फोटो : AI
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए साल 2027 मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का समय रहेगा। इस साल नौकरी, व्यापार और आर्थिक मामलों में नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, कुछ समय रिश्तों और सेहत के मामले में सतर्क रहने की जरूरत होगी। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
वृषभ वार्षिक राशिफल 2027: जनवरी से दिसंबर तक वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल? पढ़ें हर माह का राशिफल
4 of 13
वार्षिक राशिफल 2027
- फोटो : AI
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2027 नई संभावनाओं और अलग-अलग अनुभवों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में प्रगति के मौके मिलेंगे, लेकिन कुछ महीनों में सोच-समझकर फैसले लेने और धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
5 of 13
वार्षिक राशिफल 2027
- फोटो : AI
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए साल 2027 कई मामलों में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। करियर और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ महीनों में पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य और जरूरी फैसलों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
कर्क वार्षिक राशिफल 2027: करियर और आर्थिक सुधार के लिए रहेगा 2027, पढ़ें जनवरी से दिसंबर तक का राशिफल