Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Club Cocktail Party

मेहंदी-डांस: बाहरी व्यक्ति ने अलीगढ़ क्लब में करा दी कॉकटेल पार्टी, अगले दिन हुई शिकायत, डीएम से जांच की मांग

Fri, 20 Nov 2026 11:01 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 20 Nov 2026 11:01 AM IST
सार

अलीगढ़ क्लब में बाहरी व्यक्ति ने मेहंदी-डांस के नाम पर कॉकटेल पार्टी करा दी, अगले दिन शिकायत डीएम तक पहुंची। कार्यकारिणी सदस्य ने शिकायत में कहा कि बिना अध्यक्ष और सचिव की अनुमति के पार्टी हुई।

विज्ञापन
Aligarh Club Cocktail Party
डांस करते लोग - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

वीआईपी पार्टी और टशनबाजों को अलीगढ़ क्लब में पार्टी करना पसंद है। इसके लिए वे अलग अलग सदस्य से जुगाड़ भी लगाते रहते हैं। अभी तक ये सिर्फ चर्चा थी, लेकिन क्लब में गैर सदस्य की एक कॉकटेल पार्टी के मामले ने इसकी पुष्टि भी कर दी। हाल ही में एक गैर सदस्य ने क्लब में मेहंदी और डांस पार्टी का आयोजन किया जिसके अगले दिन शिकायत सीधे जिलाधिकारी तक पहुंची और क्लब के कामकाज में पारदर्शिता सवाल उठाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्लब के कार्यकारिणी सदस्य आलोक अग्रवाल ने शिकायत में कहा है कि क्लब में किसी भी समारोह या कार्यक्रम के आयोजन के लिए पदेन अध्यक्ष और सचिव की अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके बावजूद 18 नवंबर को क्लब के रेस्टोरेंट में एक गैर सदस्य ने कॉकटेल पार्टी की। मेहंदी और डांस पार्टी के बीच खुलेआम जाम छलकने लगे और कुछ ही देर में शराबियों की महफिल क्लब के स्वीमिंग पूल के आसपास सज गई। यहां देर रात तक पार्टी चलती रही।
विज्ञापन


पार्टी से आगे क्लब के कामकाज पर सवाल
कार्यकारिणी सदस्य ने क्लब के संचालन में पारदर्शिता की कमी का मुद्दा भी उठाया है। उनका आरोप है कि क्लब की आय-व्यय संबंधी जानकारी और कार्यकारिणी की बैठकों के ब्योरे को लेकर अक्सर टालमटोल की जाती है। इससे क्लब के कामकाज पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने दिया जांच का भरोसा
क्लब के अध्यक्ष जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि पार्टी के आयोजन के लिए नियमानुसार अनुमति ली गई थी या नहीं। साथ ही क्लब के कामकाज को लेकर लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed