Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Hits Back at PM Modi Over Jobs and Salary Remarks at FICCI Event

'न नौकरी बढ़ी, न सैलरी': पीएम मोदी पर राहुल का तंज, बोले- ये आपका कबूलनामा; भक्तों से बजवाएं ताली और थाली

Fri, 20 Nov 2026 04:45 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 20 Nov 2026 04:45 PM IST
सार

फिक्की के कार्यक्रम में पीएम मोदी के उद्योगपतियों से रोजगार और वेतन बढ़ाने पर सवाल पूछने के बाद राहुल गांधी ने पलटवार किया। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी और चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए सरकार की आर्थिक नीतियों को घेरा। राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा है? जानिए...
 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Hits Back at PM Modi Over Jobs and Salary Remarks at FICCI Event
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिक्की के कार्यक्रम में उद्योगपतियों से रोजगार और कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने को लेकर सवाल करने पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी का उद्योगपतियों से यह पूछना कि टैक्स में राहत देने के बावजूद उन्होंने न तो कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाई और न ही नौकरियां दीं, उद्योगपतियों पर आरोप नहीं, बल्कि खुद सरकार का कबूलनामा है।
विज्ञापन

 

राहुल गांधी ने और क्या-क्या कहा? 
राहुल गांधी ने लिखा, 'मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं, आपका कबूलनामा है।' उन्होंने प्रधानमंत्री के 'भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं' वाले बयान पर भी तंज कसा। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह भूख किसकी है, पूरा देश जानता है। राहुल ने आरोप लगाया कि एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला और सड़कें कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के हवाले कर दी गईं, लेकिन इनसे कितने रोजगार पैदा हुए, इसका जवाब मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि रोजगार देने वाले छोटे व्यापारी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) नोटबंदी और गलत तरीके से लागू जीएसटी के कारण प्रभावित हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों ने बड़ी कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा को भी कमजोर किया है। राहुल गांधी ने कहा कि एकाधिकार से नौकरियां पैदा नहीं होतीं, बल्कि महंगाई बढ़ती है और प्रतिस्पर्धा खत्म होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उद्योगपतियों से कहे गए 'आप करो, हम देख लेंगे' वाले बयान पर भी निशाना साधा।

बचे-खुचे समर्थकों से ही तालियां और थालियां बजवा लें: पीएम मोदी
राहुल गांधी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों ने उद्योगपतियों, छोटे कारोबारियों, महंगाई से परेशान गरीब और मध्यम वर्ग तथा बेरोजगार युवाओं को निराश किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तालियां नहीं बजने पर प्रधानमंत्री बुरा मान गए, जबकि उनकी नीतियों ने लोगों को तालियां बजाने लायक नहीं छोड़ा। अंत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने बचे-खुचे समर्थकों से ही तालियां और थालियां बजवा लें।

रमेश बोले-सरकारी की नाकामी छिपाई
वहीं, जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री ने वही सवाल उठाए हैं, जिन्हें कांग्रेस अपने चुनावी घोषणापत्र में उठा चुकी है। उन्होंने बड़ी चालाकी से अपनी नाकामी छिपाई है। मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपनी नाकामी का ठीकरा कारोबारियों पर फोड़ रही है और चुनिंदा पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है।

उधर, भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उद्योग जगत को याद दिलाया कि सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स घटाया और कारोबार सुगम बनाया है। अब कंपनियों को इस राहत का इस्तेमाल निवेश, रोजगार सृजन, वेतन वृद्धि और उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने में करना चाहिए। पीएम मोदी ने उद्योग जगत से महात्मा गांधी के स्वदेशी के संदेश को अपनाने और भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ लोगों का घरेलू बाजार उद्योगों के लिए गुणवत्ता से समझौता करने का बहाना नहीं बनना चाहिए।

पीएम मोदी ने ऐसा क्या कहा था? 
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को दिल्ली में फिक्की के शताब्दी समारोह को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि 2014 में कॉरपोरेट टैक्स की दर 30 फीसदी थी, जिसे सरकार ने घटाकर 22 फीसदी कर दिया है। साथ ही 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को आयकर से छूट दी गई है। इसके बावजूद कंपनियों ने कर्मचारियों की तनख्वाह और उनकी संख्या बढ़ाई या नहीं, इस पर उन्होंने उद्योगपतियों से सवाल किया था। पीएम मोदी ने कहा था कि सरकार से सुविधाएं मिलने के बाद भी उद्योग जगत की अपेक्षाएं खत्म नहीं होतीं। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अब आपलोग ताली नहीं बजाएंगे, यह मैं जानता हूं। 


कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के इस बयान को लेकर सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने भी कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस 2024 के न्याय पत्र में वेतन, रोजगार और निजी निवेश में कमी का मुद्दा उठा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed