{"_id":"6aa926e772bf8b69e40b210a","slug":"video-youth-arrested-for-attempting-to-steal-electricity-wires-in-fatehabad-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिजली के तार चोरी करते युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर पलिया गांव के पास रविवार रात बिजली के तार चोरी करते एक युवक को पुलिस ने पकड़ा। उसके कब्जे से केबल और कटर बरामद हुआ है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि रविवार रात करीब 9:55 बजे अवर अभियंता दीपक कुमार ने फतेहाबाद पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि गोपाल मार्केट, पलिया के पास एक युवक तार चोरी कर रहा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अवर अभियंता के सहयोग से युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम धामू निवासी पूठपुरा कल्यानपुर, थाना फतेहाबाद बताया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।