{"_id":"6ab7bcf80ffd28626a0be00c","slug":"video-timings-of-bandikui-idgah-passenger-changed-from-october-1st-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक अक्तूबर से बांदीकुई–ईदगाह पैसेंजर का समय बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एक अक्तूबर से बांदीकुई–ईदगाह पैसेंजर का समय बदला
बांदीकुई और रास्ते के स्टेशनों से ईदगाह आने वाले यात्रियों को अब ट्रेन पकड़ने के लिए 25 मिनट पहले घर से निकलना होगा। गाड़ी संख्या 64620 बांदीकुई–ईदगाह पैसेंजर 1 अक्तूबर से सुबह 4:35 बजे बांदीकुई से रवाना होगी। पहले इसका समय सुबह 5 बजे था। हालांकि आगरा के ईदगाह स्टेशन पर ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 8:20 बजे ही पहुंचेगी। समय में बदलाव से भरतपुर, अछनेरा और आसपास के स्टेशनों से रोजाना आगरा आने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा का समय बदलना पड़ेगा। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन श्री घासीनगर 4:44, बिवाई 4:50, भजेडा 4:56, करणपुरा 5:02, भूडा 5:08, मंडावर महवा रोड 5:14, घोसरना 5:22, दांतिया 5:28 और खेरली 5:36 बजे पहुंचेगी। नदबई 5:54, पपरेरा 6:03, हेलक 6:10 और भरतपुर 6:15 बजे पहुंचेगी। इसके बाद नोह बछामदी 6:26, इकरन 6:33, चिकसाना 6:40, अछनेरा 6:58, रायभा 7:05 और बिचपुरी 7:14 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन ईदगाह आगरा जंक्शन सुबह 8:20 बजे पहुंचेगी। इससे आगरा आने वाले यात्रियों को सुबह की यात्रा की योजना नए समय के अनुसार बनानी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।