{"_id":"6ab804bad7483f7cc303d770","slug":"video-three-members-of-atm-card-swapping-fraud-gang-arrested-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
आगरा के किरावली थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गिरोह बनाकर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों से विभिन्न बैंकों के 6 एटीएम कार्ड, 3 मोबाइल फोन और 8 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, रात में टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले संगठित गिरोह के तीन सदस्य काैरई गांव में ओवरब्रिज अंडरपास के पास एटीएम की तरफ घूम रहे हैं। ये मदद करने के बहाने लोगों का गुप्त पासवर्ड जान लेते हैं। चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल देते हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम राजेश, सूरज व राजकुमार निवासी फिरोजाबाद बताए। तलाशी में राजेश के पास से 2 एटीएम कार्ड, एक मोबाइल व 2500 रुपये, सूरज के पास से 2 एटीएम कार्ड, एक मोबाइल व 3 हजार रुपये तथा राजकुमार के पास से 2 एटीएम कार्ड, एक मोबाइल व 1500 रुपये बरामद हुए। अभियुक्तों ने पुलिस को बताया वे एटीएम बूथ के आसपास खड़े होकर ऐसे लोगों का इंतजार करते थे, जो एटीएम चलाना नहीं जानते हैं। मदद के बहाने कार्ड बदलकर और पासवर्ड देखकर वे दूसरे एटीएम से पैसे निकाल लेते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।