Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
The Jat Mahasabha celebrated the festival of Dussehra with great enthusiasm; they have warned that if the statue of Surajmal is not installed, they will lay siege to the Agra Fort.
{"_id":"6ad7a42ae0ebaf0ca60bd543","slug":"video-the-jat-mahasabha-celebrated-the-festival-of-dussehra-with-great-enthusiasm-they-have-warned-that-if-the-statue-of-surajmal-is-not-installed-they-will-lay-siege-to-the-agra-fort-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जाट महासभा ने हर्षोल्लास से मनाया दशहरा पर्व, शस्त्रों का किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जाट महासभा ने हर्षोल्लास से मनाया दशहरा पर्व, शस्त्रों का किया पूजन
आगरा के मलपुरा में अखिल भारतीय जाट महासभा की ओर से मंगलवार को इटौरा स्थित मैरिज होम में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शस्त्र पूजन और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम मुखिया ने की, जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद गजेंद्र सिंह नरवार ने किया। जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने आगरा किले के सामने महाराजा सूरजमल और महाराजा जवाहर सिंह की प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से प्रतिमाओं की स्थापना के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है।जाट महासभा ने उद्यान विभाग से मात्र 20 वर्ग मीटर भूमि की मांग की थी,लेकिन अब तक जगह उपलब्ध नहीं कराई गई है,उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो सप्ताह के भीतर उद्यान विभाग ने प्रतिमाओं की स्थापना के लिए मांगी गई जगह उपलब्ध कराने की अनुमति नहीं दी,तो जाट महासभा हजारों लोगों के साथ आगरा किले का घेराव करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।