फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Massive Fire at Graphics Shop in Firozabad, Goods Worth ₹12 Lakh Reduced to Ashes

फिरोजाबाद: ग्राफिक्स की दुकान में भीषण आग, 12 लाख का सामान जलकर राख; दमकल पहुंचने से पहले बुझाई आग

Tue, 20 Oct 2026 04:11 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 20 Oct 2026 04:11 PM IST
सार

फिरोजाबाद के कटरा पठानान में मंगलवार तड़के एसके ग्राफिक्स की दुकान में आग लगने से कंप्यूटर, प्रिंटर, एसी, कैमरा और फर्नीचर समेत लाखों रुपये का सामान जल गया। दुकानदार ने करीब 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।
 

विज्ञापन
Massive Fire at Graphics Shop in Firozabad, Goods Worth ₹12 Lakh Reduced to Ashes
पीड़ित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के कटरा पठानान में मंगलवार तड़के एसके ग्राफिक्स की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों में चार से पांच कंप्यूटर, प्रिंटर, हार्डडिस्क, एसी, कैमरा, फर्नीचर और कागज समेत अन्य सामान जल गया। दुकानदार ने करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन सिलेंडर और पानी से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई।
विज्ञापन




कटरा पठानान निवासी सुनील भटनागर की एसके ग्राफिक्स के नाम से घर में ही दुकान संचालित है। सोमवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर ऊपर स्थित अपने घर चले गए थे। मंगलवार तड़के करीब चार बजे दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सुनील के पिता शिव कुमार भटनागर को इसकी जानकारी दी। पिता ने तत्काल बेटे को सूचना दी।
विज्ञापन


दुकान में आग लगने की खबर मिलते ही परिवार में खलबली मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। सुनील ने लोगों की मदद से अग्निशमन सिलेंडर और पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग से दुकान में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर, हार्डडिस्क, एसी, कैमरा, फर्नीचर और कागज समेत अन्य सामान जल गया। दुकानदार के अनुसार, अग्निकांड में करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि आग की सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी, लेकिन फायर बिग्रेड के आने से पहले ही आग बुझाई जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed