फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Women vs ZIM Women, 3rd T20I at Raipur, IND-W vs ZIM-W, Oct 20 2026 Live Scorecard

IND W vs ZIM W Live Score: भारत की बल्लेबाजी जारी, शेफाली के साथ अनुष्का कर रहीं ओपनिंग

Tue, 20 Oct 2026 07:11 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 20 Oct 2026 07:11 PM IST
सार

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच आज तीसरा टी20 मुकाबला रायपुर में खेला जा रहा है। स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम की नजर क्लीन स्वीप पर है। फिलहाल टीम इंडिया 2-0 से इस सीरीज में आगे चल रही है। आप यहां मैच से जुड़े अपडेट्स पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
IND Women vs ZIM Women, 3rd T20I at Raipur, IND-W vs ZIM-W, Oct 20 2026 Live Scorecard
भारत बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे इस मुकाबले के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। श्री चरणी की जगह प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


भारत की पारी जारी
शेफाली वर्मा के साथ अनुष्का शर्मा ओपनिंग कर रही हैं। आज कप्तान स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करने नहीं आई हैं।
Trending Videos

180 से ज्यादा रन बनाने पर भारत की नजर
भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि टीम पहले बल्लेबाजी करके मध्यक्रम के बल्लेबाजों को क्रीज पर अधिक समय बिताने का मौका देना चाहती है। भारत की कोशिश 180 से ज्यादा रन बनाने की होगी। मंधाना ने कहा कि टी20 क्रिकेट में सकारात्मक अंदाज में खेलना जरूरी है। हालांकि, उन्होंने किसी निश्चित स्कोर को लक्ष्य नहीं बताया, लेकिन टीम 180 से अधिक रन बनाने की दिशा में प्रयास करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम में शफाली वर्मा जैसी आक्रामक बल्लेबाज की मौजूदगी से ज्यादा छक्के देखने को मिलेंगे।

श्री चरणी को आराम, प्रेमा रावत टीम में
भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए श्री चरणी को आराम दिया है, जबकि उनकी जगह प्रेमा रावत को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर तीन मैचों की टी20 सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। अब टीम की नजर तीसरा मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत:
शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़ और प्रेमा रावत।
जिम्बाब्वे: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बीजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, शार्ने मेयर्स, जोसेफिन नोकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वांजुरा, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), कुडजई चिगोरा, लॉरीन फिरी, तेंदाई मकुशा और नोमवेलो सिबांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed