{"_id":"6ad74df60e5688f46f0ba4e0","slug":"video-sri-sathya-sai-rural-women-empowerment-centre-opened-in-nahan-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नाहन में खुला श्री सत्य साई ग्रामीण महिला सशक्तीकरण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नाहन में खुला श्री सत्य साई ग्रामीण महिला सशक्तीकरण केंद्र
ग्रामीण और जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नाहन में श्री सत्य साई ग्रामीण महिला सशक्तीकरण केंद्र शुरू किया गया है। श्री सत्य साई सेवा संगठन सिरमौर और हितेषी संस्था की इस पहल के तहत महिलाओं को आधुनिक सिलाई-कटाई का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के एक साल बाद महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सिलाई मशीन भी उपलब्ध करवाई जाएगी। मंगलवार को साई हॉल रानीताल में श्री सत्य साई सेवा समिति के जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोडऩा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी और अपने परिवार की आर्थिकी में भी योगदान दे सकेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।