Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Police on alert in Amritsar ahead of Dussehra; flag march conducted across all three zones
{"_id":"6ad74b89763c0723770f24e5","slug":"video-police-on-alert-in-amritsar-ahead-of-dussehra-flag-march-conducted-across-all-three-zones-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"दशहरे को लेकर अमृतसर में पुलिस अलर्ट, तीनों जोन में निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरे को लेकर अमृतसर में पुलिस अलर्ट, तीनों जोन में निकाला फ्लैग मार्च
दशहरे के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर के तीनों जोन में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के निर्देश पर निकाले गए फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीसीपी स्तर के अधिकारियों ने किया। इसमें एडीसीपी, एसीपी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल हुए।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों, बाजारों और दशहरा समारोहों वाले स्थानों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान बाजारों में अतिक्रमण भी हटाया गया। पुलिस का उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
पुलिस ने दशहरा समारोहों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात सुचारू रखने और शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए हैं। पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।