{"_id":"6aad801a9e336847ef0111ef","slug":"video-teenager-body-found-near-police-outpost-family-devastated-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुलिस चाैकी के पास मिला किशोर शव, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुलिस चाैकी के पास मिला किशोर शव, परिवार में मचा कोहराम
पुलिस की लापरवाही ने बेटे शिवम की जान ले ली। मामले में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कार्रवाई करें। यह कहते हुए पिता प्रेमपाल की आंखों में आंसू आ जाते हैं। कहते हैं कि बुढ़ापे का सहारा छीन लिया। अब किसके सहारे जी पाएंगे। नगला प्यारे, सदर निवासी 17 वर्षीय शिवम सविता का शव बुधवार को धनौली पुलिस चाैकी के पास मिला था। वह 14 सितंबर को अपने दोस्त वरुण का जन्मदिन मनाने गया था। तभी पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजन के अनुसार, पुलिस ने वहां मौजूद आठ लड़कों को पूछताछ के लिए पकड़ा था। शिवम लापता हो गया। परिजन ने थाना सदर में लापता होने की सूचना दी थी। परिजन ने शव मिलने पर धनौली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। लेनदेन के भी आरोप लगाए थे। प्रेमपाल ने बताया कि उनके दो बेटे थे। इनमें शिवम बड़ा था। वह सैलून की दुकान चलाता था। इससे ही घर चलता था। वह खुद ई रिक्शा चलाते हैं। मगर वह कई दिन से खराब है। दूसरा बेटा छोटा है। शिवम ही उनका सहारा था। वह नाले में पुलिसकर्मियों के दाैड़ाने की वजह से गिरा या फिर कोई और वजह थी? इसकी जांच की जानी चाहिए। नाले में जहां शव मिला, वहां खोखे भी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन भी परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मामले की जांच और परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।