{"_id":"6aad2a502de277a2be0d3b38","slug":"video-video-qr-kada-sakana-kara-btae-apana-raya-yavao-ka-apakashhae-akhalsha-yathava-taka-pahacana-ka-pahal-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: QR कोड स्कैन कर बताएं अपनी राय, युवाओं की अपेक्षाएं अखिलेश यादव तक पहुंचाने की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: QR कोड स्कैन कर बताएं अपनी राय, युवाओं की अपेक्षाएं अखिलेश यादव तक पहुंचाने की पहल
विक्रमादित्य मार्ग स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के पास सपा नेता मो. इखलाक की ओर से युवाओं की राय जानने के लिए एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर पर लगे QR कोड को स्कैन कर युवा वर्ष 2027 के लिए सरकार से अपनी अपेक्षाएं और प्राथमिकताएं बता सकते हैं।
पोस्टर के मुताबिक, युवाओं से रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सुरक्षा, महंगाई, टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप जैसे मुद्दों पर सुझाव मांगे जा रहे हैं। पोस्टर में कहा गया है कि युवाओं से मिलने वाले सुझावों को एकत्र कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाया जाएगा।
सपा की ओर से 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए युवाओं के बीच संवाद और उनकी प्राथमिकताओं को जानने की गतिविधियां पहले भी सामने आई हैं।
पोस्टर लगाने वाले मो. इखलाक के मुताबिक, इसका उद्देश्य युवाओं की बात सीधे पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाना है, ताकि उनकी बताई प्राथमिकताओं को भविष्य की नीतियों और कार्यक्रमों की दिशा तय करने में शामिल किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।