{"_id":"6aad2990339ff04c3d0b718c","slug":"video-video-patha-ka-mathasa-kashal-ka-savatha-oura-papaugdha-ka-khashab-sa-mahaka-mal-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पेठे की मिठास, कुशली का स्वाद और पापड़ की खुशबू से महका मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पेठे की मिठास, कुशली का स्वाद और पापड़ की खुशबू से महका मेला
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे विश्वकर्मा स्वरोजगार स्वदेशी मेले के दूसरे दिन यह बात खानपान के स्टॉलों पर साफ नजर आई। आगरा का पेठा, उन्नाव की मशहूर कुशली और हापुड़ के पापड़ ने देसी स्वाद के साथ अपनी आकर्षक पैकिंग से भी लोगों का ध्यान खींचा। अलग-अलग जिलों से आए खाद्य उत्पादों ने एक ही जगह कई शहरों का स्वाद समेट दिया।
आगरा के स्टॉल पर पेठे की अलग-अलग किस्में सजी हैं। उन्नाव की कुशली और हापुड़ के पापड़ भी अपनी खास पहचान के साथ मौजूद हैं। कहीं मसालों की खुशबू लोगों को रोक रही है तो कहीं सलीके से पैक किए गए उत्पाद देखकर लोग उनके बारे में जानकारी ले रहे हैं। इन स्टॉलों की खासियत सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि स्थानीय उत्पाद को बाजार के लायक बनाने की कोशिश भी है। आकर्षक पैकिंग, उत्पाद की पहचान और बिक्री के तरीके के बारे में जानकारी लेने वालों में युवा भी शामिल हैं। मेले में ग्रामीण और छोटे उद्यमियों के उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने और उन्हें बड़े बाजार से जोड़ने की तस्वीर दिखाई दे रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।