{"_id":"6aad2ca7c16dc78a7c05306e","slug":"video-chamoligauchar-fair-ban-on-polythene-local-residents-to-also-benefit-from-government-stalls-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौचर मेला: पॉलिथीन पर लगेगी रोक, सरकारी स्टॉलों से स्थानीय लोगों को भी मिले लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौचर मेला: पॉलिथीन पर लगेगी रोक, सरकारी स्टॉलों से स्थानीय लोगों को भी मिले लाभ
आगामी 74वें गौचर मेले को भव्य बनाने के लिए पहली बैठक आयोजित की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों ने पॉलिथीन पर रोक लगाने और सरकारी स्टॉलों से लोगों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने जैसे कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मेले की प्रक्रियाओं में पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए।
बैठक शुक्रवार को राइंका के सभागार में हुई, जिसमें जिलाधिकारी गौरव कुमार वर्चुअल माध्यम से जुड़े। मेलाधिकारी अलकेश नौडियाल ने पिछले मेले का आय-व्यय ब्योरा प्रस्तुत किया। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने दुकानों के दामों में रियायत और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही। उद्यमी हरिकृष्ण भट्ट ने लाभार्थियों की सूची बनाने और मेले के माध्यम से जानकारी देने का सुझाव दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता भुवन नौटियाल ने मेले की स्मारिका के प्रकाशन पर जोर दिया। लोक कलाकार जीतेंद्र कुमार ने स्थानीय कलाकारों का मानदेय बढ़ाने की मांग की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्टॉलों का लाभ लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।