Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
SP workers created ruckus over death of child caused by falling plaster from ceiling at SN Medical College
{"_id":"6a89c52e962a442ade02b90f","slug":"video-sp-workers-created-ruckus-over-death-of-child-caused-by-falling-plaster-from-ceiling-at-sn-medical-college-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज में बच्चे के सिर पर गिरा छत का प्लास्टर, आईसीयू में मौत; सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज में बच्चे के सिर पर गिरा छत का प्लास्टर, आईसीयू में मौत; सपा कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी के आईसीयू में भर्ती 10 साल के उमेर ने तड़के दम तोड़ दिया। इसी बच्चे के सिर पर बीते दिन इमरजेंसी में छत से प्लास्टर गिर गया था। मौत की जानकारी पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया। पुलिस और सुरक्षा गार्ड से नोकझोंक भी हुई। सपा नेताओं ने प्लास्टर गिरने से मौत का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की। कॉलेज प्रशासन ने इसे निमोनिया और जन्मजात बीमारी को वजह बताया है। खंदारी के नसीराबाद निवासी आमिर रिजवी डीवीवीएनएल में एई के पद पर तैनात हैं। इनके दो बेटे हैं, जिसमें बड़े बेटे 10 साल के बच्चे उमेर को बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर 19 अगस्त को इमरजेंसी के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे प्लास्टर सिर पर गिरने से चोट लग गई। इस पर इसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया। शनिवार की सुबह 6 बजे मौत हो गई। परिजन शव को परिजन लेकर चले गए। ये अलीगढ़ के मूल निवासी हैं और खंदारी पर किराए पर रहते हैं। अलीगढ़ जाकर बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है। बच्चे की मौत पर समाजवादी पार्टी ने लापरवाही बताया है। बच्चे के पिता आमिर रिजवी से फोन पर बात कर पूछा कि मौत की वजह क्या प्लास्टर गिरना है या फिर बीमारी है। इस पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे इस संदर्भ में कोई बात नहीं करना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।