{"_id":"6aae95cf66b555109e0ef7ae","slug":"video-sit-in-at-cremation-ground-called-off-tin-shed-to-be-installed-at-cremation-site-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शमशान स्थल पर चल रहा धरना समाप्त, अंत्येष्टि स्थल पर पड़ेगा टीनशेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शमशान स्थल पर चल रहा धरना समाप्त, अंत्येष्टि स्थल पर पड़ेगा टीनशेड
फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के सीकरी दो हिस्सा, लाल दरवाजा और आगरा गेट के समीप आबादी के लोगों का अंत्येष्टि स्थल पर टिनशेड डालने की मांग को लेकर चल रहा चार दिवसीय धरना शनिवार देर शाम को समाप्त हो गया। सांसद राजकुमार चाहर की पहल पर विद्यालय प्रबंधन समिति और धरनारत लोगों के प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनी। इसके बाद अंत्येष्टि स्थल पर बारिश से बचाव के लिए टिनशेड डाले जाने का रास्ता साफ हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार ग्राम मंडी गुड़ के पहाड़ी पर स्थित स्थल पर क्षेत्र के लोग सैकड़ों वर्षों से अंत्येष्टि करते आ रहे हैं। अंत्येष्टि स्थल के समीप विद्यालय संचालित होने के कारण विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से वहां शवों के अंतिम संस्कार पर आपत्ति जताई जा रही थी। वहीं, राजस्व अभिलेखों में स्थल दर्ज नहीं होने का हवाला देते हुए दूसरे स्थान पर अंत्येष्टि करने का दबाव बनाए जाने की बात कही गई। बारिश के मौसम को देखते हुए स्थानीय लोग अंत्येष्टि स्थल पर टिनशेड डालने और सफाई कराने में जुटे थे। इसी दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से आपत्ति जताने पर विवाद बढ़ गया और लोग धरने पर बैठ गए। जानकारी मिलने पर सांसद राजकुमार चाहर धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति और धरनारत लोगों के प्रतिनिधिमंडल को डाक बंगले पर बुलाकर दोनों पक्षों से वार्ता की। बातचीत के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनी कि अंत्येष्टि स्थल पर बारिश के मौसम के लिए टिनशेड डाला जाएगा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर ने भी दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति से समस्या का समाधान करने पर जोर दिया। उपजिलाधिकारी किरावली अभिनव पाठक और तहसीलदार दीपांकर ने दोनों पक्षों को बताया कि जिस स्थल का 60-70 वर्षों से श्मशान घाट के रूप में इस्तेमाल होता आ रहा है, वहां कानून के अनुसार अंत्येष्टि करने से लोगों को रोका नहीं जा सकता। सहमति बनने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।